Edition

समान नागरिक संहिता पर व्यापक जनमत जुटाने राजगढ़ पहुंची उच्च स्तरीय समिति, जिला पंचायत सभागृह में बैठक संपन्न ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़/ माचलपुर :- प्रदेश मे समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव एवं विचार साझा करने हेतु गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई । उक्त बैठक का उद्देश्य देश में अलग अलग व्यक्तिगत कानून के स्थान पर एक समान कानून होना ! उक्त बैठक को प्रोपेसर गोपाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा की समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज के सभी वर्गों एवं आमजन की राय लेना तथा उसे विधिवत दर्ज करना अत्यंत आवश्यक है । प्रक्रिया का उद्देश्य विभिन्न समुदायों के विचारों सुझावों एवं मतों को संकलित कर उन्हें नीति निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करना है ! इस अवसर पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पॉवर,विधायक राजगढ़ अमरसिंह यादव,विधायक हजारीलाल दांगी,भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एल बंजारे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे । प्रोपेसर गोपाल शर्मा ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण की दिशा में यूजीसी एक महत्वपूर्ण पहल है, एक सशक्त समरस एवं एकीकृत राष्ट्र निर्माण के लिए समान नागरिक कानूनों पर व्यापक सहमति आवश्यक है इसीलिय उच्चस्तरीय समिति के माध्यम से सुझाव लिए जा रहे है । इस मौके पर शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों को इस विषय पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आव्हान किया ! बैठक के दौरान शर्मा ने उपस्थित सभी समुदायों सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों को खुलकर अपने विचार रखने को कहा,इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों नागरिकों को को सुना सभी के आए विचारों को अभिलेखित किया गया । इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों ने भी सुझाव दिए वही वन स्टॉप सेंटर से उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा करते हुये कहा कि विभिन्न प्रकरणों में बड़ी संख्या में महिलाओं की काउंसलिंग के दौरान यह अनुभव हुआ है कि महिलाओं के अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा के लिए समान नागरिक संहिता समय की आवश्यकता है । बैठक को राज्य मंत्री नारायण सिंह पॉवर ने संबोधित करते हुए कहा वर्तमान समय की मांग है समान नागरिक संहिता सरकार समाज में व्याप्त सांस्कृतिक अंतर को समाप्त करने तथा सभी नागरिकों के लिए समानता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है । पॉवर ने कहा एक देश एक कानून की भावना को मजबूत करने के लिए समान नागरिक संहिता महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकती है । बैठक के अंत में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गठित उच्चस्तरीय समिति एवं शासन की इस पहल की सहारना करते हुए कहा कि किसी कानून के क्रियान्वय से पूर्व व्यापक जनपरमर्श की यह प्रक्रिया अत्यंत सहारणीय है ! उन्होंने कहा कि आमजन सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समुदायों से सुझाव प्राप्त कर कानून निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है । मिश्रा ने बैठक में उपस्थित सभी नागरिकों जनप्रतिनिधियों एव संगठनों के लोगो अपना बहुमूल्य समय देकर चर्चा में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail