Edition

माँ तुझे प्रणाम’ योजना: राजगढ़ जिले के 36 युवक-युवतियों का लॉटरी से हुआ चयन, जाएंगे देश की सरहद पर !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी की अध्यक्षता में चयन समिति ने पूरी की प्रक्रिया, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना है उद्देश्य ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर / राजगढ़ :- मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के अंतर्गत राजगढ़ जिले से देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा पर जाने वाले युवाओं का चयन कर लिया गया है । पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से कुल 36 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जिनमें 21 युवक और 15 युवतियां शामिल हैं ।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र की सीमाओं के प्रति सम्मान,समर्पण और देशभक्ति की भावना को विकसित करना है । यात्रा के दौरान इन युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात सैनिकों की दिनचर्या, उनकी गतिविधियों और देश की सुरक्षा में उनके कर्तव्यों को बेहद करीब से देखने और समझने का मौका मिलेगा इससे युवाओं में नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना भी मजबूत होगी ।

इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निधि भारद्वाज, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, एनएसएस प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र मेवाड़े, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र परमार, स्काउट-गाइड प्रभारी डालचंद सौजनिया, नेहरू युवा केंद्र प्रभारी सुश्री हिना खान और जिला खेल प्रशिक्षक ग्रेड-1 श्रीमती कल्पना भंडारी सहित खेल विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail