Edition

संकुल केंद्र कोडक्या में सेवानिवृत्त शिक्षकों का गरिमामय विदाई समारोह आयोजित हुआ !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अतिथियों ने शिक्षकों की सेवाओं को सराहा, शाल श्रीफल व स्मृति चिह्न भेंटकर दी भावभीनी विदाई दी ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- संकुल केंद्र कोडक्या के शिक्षक साथियों की ओर से सेवानिवृत्त हुए आदरणीय विक्रम सिंह राठौड़ (पूर्व डीसी राजगढ़), जगदीश प्रसाद बैरागी (पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी जीरापुर) तथा रमेश चंद्र हिण्डोनिया के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर, पुष्पमालाओं एवं दुपट्टे से आत्मीय स्वागत किया गया ।

“शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित”

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया । साथ ही भगवान श्रीराम का स्मृति चिह्न एवं श्रीरामचरित मानस भेंटकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई । सम्मान के इस भावपूर्ण अवसर पर उपस्थित शिक्षक साथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सेवाकाल, अनुभव एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया ।

इस अवसर पर राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश दांगी, पूर्व संकुल प्राचार्य कोडक्या मोहन सिंह पवार, डाइट राजगढ़ के प्रमोद नामदेव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जीरापुर रामबाबू पाटीदार, विकासखंड समन्वयक जीरापुर गजेंद्र शर्मा, जगदीश वर्मा (बीएससी), कमल सिंह पवार परोलिया, यशवंत सिंह तोमर पटेल इंद्र सिंह चौहान मीनागांव एवं गोकुल प्रसाद सिंहवाल अमलाबे सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

“वक्ताओं ने सेवानिवृत शिक्षकों की सराहना की”

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षक साथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना की । वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक का जीवन समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होता है । सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का एक पड़ाव है, लेकिन शिक्षक द्वारा दिए गए संस्कार, ज्ञान और मार्गदर्शन सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। सभी अतिथियों ने संकुल केंद्र कोडक्या के शिक्षक साथियों द्वारा आयोजित इस आत्मीय एवं सम्मानपूर्ण विदाई समारोह की भूरि-भूरि प्रशंसा की । उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन राज्य शिक्षक संघ जीरापुर के ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर सिंह परमार द्वारा किया गया समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail