
*आसमान से बरसती आग के बीच उत्साह उमंग का हुआ महास्ममागम*
राजगढ़ / माचलपुर
भैंसवा माताजी,,,,
शक्ति के सानिध्य में शिव की साधना के लिए उमंगता का ऐसा संचार की तपती दोपहरी में 44 डिग्री तापमान भी भक्तों का उत्साह कम नहीं कर पाया ।
माता बिजासन धाम भैंसवा माताजी में पिछले सात दिनों से आयोजित हो रहे भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का रविवार को महाआरती एवं प्रशाद वितरण के साथ समापन हुआ ।
इस अवसर पर सात दिनों की तरह रविवार को प्रातः से ही माता के दरबार में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था प्रातः आठ बजे से शुरू हुए रुद्री निर्माण में करीब दस हजार से ज्यादा महिला पुरुषों द्वारा भाग लेकर भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर रुद्री निर्माण किया गया उसके बाद दोपहर 12 बजे धर्माचार्य सोमेश परसाई जी के नेतृत्व में मुख्य यजमान प्रशांत अग्रवाल,सह यजमान स्वप्निल मंगल ,चंचल मंगल पचोर के साथ सभी यजमानों एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा रुद्राभिषेक किया गया ।
व्यासपीठ पर विराजित धर्माचार्य सोमेश परसाई जी का स्वागत राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मध्यप्रदेश सरकार गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर,द्वारा किया गया ।
सात दिवस तक चले इस अनुष्ठान के लिए बिजासन धाम पर बने भव्य कथा पांडाल के अलावा भी विशाल अस्थाई पांडाल का निर्माण किया गया था ।
पसीने से तर करने वाली गर्मी में भी अनुष्ठान में शामिल भक्तों को गर्मी का अहसास ना हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में कूलर लगाए गए थे साथ ही ठंडाई के लिए फोगर लगाए गए थे ।
खासतौर पर पूरे समागम में ठंडे पेयजल का विशेष इंतजाम किया गया था।
वहीं इतने बड़े सप्तदिवसीय महानुष्ठान में साफ सफाई का व्यापक इंतजाम किया गया था ताकि मंदिर परिसर ओर पहाड़ी पर गंदगी ना हो ।
महायज्ञ समिति सदस्यों द्वारा अनुष्ठान के मुख्य सूत्रधार सांसद रोडमल नागर के सानिध्य में सम्पन्न आयोजन में शामिल सभी भक्तों की सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया ।










