Edition

सत्य और सकारात्मक पत्रकारिता से होगा सशक्त समाज का निर्माण :- ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर माचलपुर ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र ने किया स्थानीय पत्रकारों का सम्मान ।

घनश्याम शर्मा पत्रकार

दैनिक उज्जवल राजगढ़ :- प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माचलपुर सेवा केंद्र पर 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया गया जिसमें परमात्मा की स्मृति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर सीमा दीदी ने सबको शुभकामनाएं देते हुए विशेष संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी की उपस्थिति में नगर के पत्रकार बंधुओं का तिलक लगाकर ईश्वरीय सौगात भेंट कर सम्मानित किया । इस मौके सीमा दीदी कहा कलम की ताकत समाज को नई दिशा देती है दीदी ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज को जगाने और उसे सही दिशा दिखाने का एक पवित्र माध्यम है । 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा शुरू की गई हिंदी पत्रकारिता की यह यात्रा आज समाज का मुख्य आधार बन चुकी है । उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में जहां नकारात्मकता तेजी से फैल रही है, वहीं पत्रकारों को अपने दायित्व को समझते हुए सत्य, निष्पक्ष और सकारात्मक खबरों को प्राथमिकता देनी चाहिए । सकारात्मक पत्रकारिता से ही राष्ट्र और समाज को सशक्त बनाया जा सकता है, तनावमुक्त जीवन के लिए राजयोग जरूरी सीमा दीदी ने पत्रकारों की व्यस्त और चुनौतीपूर्ण दिन चर्या का जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकार साथी चौबीसों घंटे तनाव के बीच काम करते हैं । ऐसे में मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा के लिए नियमित रूप से राजयोग मेडिटेशन को अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए । स्वयं के विचारों में परिवर्तन लाकर ही हम समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ।वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए विचार कार्यक्रम में उपस्थित नगर के वरिष्ठ पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा हमेशा समाज में नैतिक मूल्यों और शांति की स्थापना के लिए सराहनीय कार्य किए जाते हैं । अंत में दीदी ने कहा कि संस्था में समय समय पर त्यौहारों,आध्यात्मिक ज्ञान कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने कार्य पत्रकारिता करती भैयाओ को बाधाओं और शुभकामनाएं देती हुई । इस मौके पर घनश्याम शर्मा, पवन शर्मा,नागेश जोशी, जितेंद्र राठौर, शंभुदयाल टेलर, राजू शर्मा आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने संस्था का आभार व्यक्त किया अंत प्रसादी वितरण किया गया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail