Edition

आतिशबाजी और सम्मान के साथ विदाई: माचलपुर नगर परिषद के सतीश चंद्र शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़/माचलपुर ,:- नगर परिषद माचलपुर कार्यालय मे शुक्रवार रात्रि में एक भावुक और गरिमामयी विदाई समाहारों का आयोजन नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय,सीएमओ देवेंद्र कुमार वत्स,परिषद के पार्षद व जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारी व नगर परिषद कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ ।
यह बिदाई समाहारों नगर परिषद कर्मचारी सतीश चंद्र शर्मा राजस्व उप निरीक्षक ( सत्तू दादा ) के सम्मान में आयोजित किया गया था, जो जून 2026 में अपनी वर्षों की लंबी और गौरवशाली शासकीय सेवा की पारी पूर्ण कर सेव निवृत हो रहे है । इस अवसर पर नगर परिषद के सीएमओ वत्स,इंजीनियर गोविंद सिंह चौहान,पार्षद दयाराम राठौर,पार्षद विजय गुप्ता,पार्षद चंद्रशेखर मारू शिक्षक ब्रजभूषण त्रिवेदी,सुरेश चंद्र सोनी ने अपने विदाई उद्बोधन में सतीश चंद्र शर्मा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने कार्य के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया कहा आज उनसे सीख लेने की आवश्यकता की इतने वर्षों तक एक ही नगर एक ही संस्था में अलग अलग अधिकारियों जनप्रतिनिधियों अधीनस्थ काम करने के बावजूद निर्विवाद बेदाग रहकर ये प्यार बटोर अपनी सेवाएं पूरी कर निवृत हो रहे सेवाओं से निवृत होकर अपने नए सफर के लिए हम बधाई देते और इनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते है ।
इनकी सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि वे कार्यालय समय से पहले अपने कर्तव्य स्थल पर पहुंचते थे और निर्धारित समय तक अपनी कुर्सी पर बैठकर पूरी निष्ठा से जनता के कार्य करते थे,वर्तमान दौर में जहाँ कई तरह के प्रशासनिक दबाव होते हैं बावजूद शर्मा ने हमेशा चापलूसी की राजनीति से खुद को कोसों दूर रखा ।

नगर की सेवा में सतीश चंद्र शर्मा केवल अपने कागजी कार्यों तक सीमित नहीं रहे माचलपुर में जब भीषण पेयजल संकट गहराया था, चाहे ग्राम पंचायत का काल हो या नगर परिषद का तब उन्होंने अपने मूल दायित्वों से अलग हटकर, रात-रात भर जागकर पानी के टैंकरों का सुचारू संचालन करवाया ताकि नगर की जनता प्यासी न रहे । राजनीति और प्रशासन दोनों में कमाया सम्मान इन 43 वर्षों के लंबे सफर में माचलपुर में कई तख्ता पलट हुए, दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों (भाजपा और कांग्रेस) के अध्यक्ष व जनप्रतिनिधि परिषद में आए चले गए,साथ ही दर्जनों मुख्य नगरपालिका अधिकारियों (CMO) और प्रशासनिक अधिकारियों का यहां तबादला हुआ लेकिन सतीश चंद्र शर्मा के कार्य करने की शैली ऐसी थी कि कभी भी किसी नेता, जनप्रतिनिधि या उच्च अधिकारी को उनसे कोई शिकायत नहीं रही । उन्होंने सभी के सानिध्य में बेहद कुशलता पारिवारिक रूप और सामंजस्य के साथ काम किया आयोजित विदाई समारोह में नगर परिषद के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने सतीश चंद्र शर्मा का शाल, श्रीफल, साफा पुष्पमाला पहना कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य सम्मान किया इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई । कार्यक्रम में अध्यक्ष गीताबाई मालवीय, सीएमओ देवेंद्र कुमार वत्स,इंजीनियर गोविंद सिंह चौहान,विजय गुप्ता, पवन राठौर, दयाराम राठौर, भगवान राठौर, रजनी महेश शर्मा,बजरंग लववंशी, प्रेम सोनी, सुरेश सोनी,ब्रजभूषण त्रिवेदी, चंद्रशेखर मारू,रामलाल गुर्जर ,पवन दांगी, भगवान गुर्जर,जितेंद्र मंडलोई, राहुल मालवीय, कारण सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद नगर परिषद से विदाई उपरांत । शर्मा का अपने मोहल्ले में पहुंचने पर ढोल ढामाके आतिशबाजी चलाकर स्वागत किया और घर प्रवेश पर पुष्पमाला पहनाकर आरती उतारी रंगोली बनाई व परिजनों व मोहल्ले के ईष्ट मित्र द्वारा नाचते हुई अपनी खुशी का इजहार किया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail