Edition

ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री पंवार ने किया लगभग 1 करोड़ 59 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ /माचलपुर :- जिले की ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरकड़ियाखेड़ी, सलहेपुर एवं मलावर में शुक्रवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने लगभग 1 करोड़ 59 लाख 16 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया । इस मौके पर पंवार ने क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं और शिलान्यास किए । ग्राम पंचायत जरकड़ियाखेडी में कुल लागत 1.27 करोड़ रुपए से अधिक कार्यों का भूमिपूजन किया 75.16 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण 52 लाख रुपये की लागत से देव महाराज स्थान एवं आंगनवाड़ी के समीप सामुदायिक भवन, पानी की टंकी, दो पुलिया और नाली निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी । ग्राम पंचायत सलहेपुर में 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का भूमिपूजन ग्राम पंचायत मलावर का निरीक्षण किया साथ ही शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्माणाधीन लैब व अतिरिक्त कक्षों का जायजा लिया । कपिलेश्वर महादेव पहाड़ी पर बन रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यमंत्री पंवार ने कहा की प्रदेश में भाजपा सरकार चहुमुखी विकास करवा रही है, आज ब्यावरा विधानसभा का ऐसा कोई गांव नहीं बचा है जहां सड़क कनेक्टिविटी न पहुंची आगे पॉवर ने कहा कि 25 वर्ष पहले गांवों की स्थिति अत्यंत खराब थी । मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब गांव, गरीब, किसान और युवाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है,गांवों में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं । पंवार ने कहा कि पहले राजगढ़ जिले में पानी का भारी संकट रहता था, लेकिन आज अनेक बड़े बांधों और जल परियोजनाओं के निर्माण से चारों ओर पानी दिखाई देता है,सिंचित क्षेत्र का रकबा बढ़ा है और किसान समृद्ध हो रहे हैं । सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है,उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार जन्म से लेकर मृत्यु तक अनेक योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित कर रही हैं । चाहे आयुष्मान योजना हो, हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर सम्मान की दृष्टि से देख रही है । युद्ध और वैश्विक तनाव के कठिन दौर में भी भारत ने मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया है उन्होंने कहा कि जब दुनिया के कई देशों में युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल और तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं, तब प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने संतुलित नीति अपनाकर देशवासियों को राहत देने का कार्य किया है । कहा कि आज भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है आज भारत की विदेश नीति, सुरक्षा नीति और आर्थिक शक्ति का लोहा पूरी दुनिया मान रही है । वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है। उन्होंने कहा कि “आपके एक वोट का असर पूरे विश्व में भारत का डंका बजा रहा है । भीषण गर्मी और लगभग 45 डिग्री तापमान के बीच भी राज्यमंत्री पंवार ने क्षेत्र में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कियर कार्यक्रम के पश्चात पंवार ने शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलावर पहुंचकर निर्माणाधीन लैब एवं अतिरिक्त कक्षों का निरीक्षण किया इसके साथ ही कपिलेश्वर महादेव एवं मऊ महादेव पहाड़ी पर प्रगति पर चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया और साथ ही मलावर में पेयजल आपूर्ति हेतु चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया । इस दौरान सुठालिया स्थित पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लगभग 6 करोड़ 06 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्षों के प्रस्तावित निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail