Edition

राजगढ़ पुलिस ने नाबालिग से हैवानियत और बाल विवाह के 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ :- जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में कोतवाली थाना राजगढ़ पुलिस ने एक अत्यंत संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुए बाल विवाह, दैहिक शोषण, प्रताड़ना और उसकी खरीद-फरोख्त के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है । उक्त मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 नामजद आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है । 12 वर्षीय पीड़ित बालिका के पिता की जनवरी 25 में अत्यधिक शराब के सेवन के कारण मृत्यु हो गई थी । पिता की मौत के उपरांत पीड़िता की मां की दूसरी शादी पवन उर्फ परमाल गुर्जर निवासी गुना से करा दी इसके बाद आरोपी पवन गुर्जर पीड़िता और उसकी मां को राजगढ़ ले आया जहा मिलीभगत के तहत 3 फरवरी 2025 को आरोपियों ने 12 वर्षीय बालिका की शादी भोला उर्फ भोलाराम गुर्जर (26 वर्ष) से करवा दी । इस बाल विवाह के एवज में आरोपियों ने 8 लाख रूपये नकद और 4 लाख रूपये के जेवरात भी लिए शादी की रात ही आरोपी भोलाराम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया । आरोपी पवन गुर्जर ने नाबालिग पर गलत नजर रखते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया कुछ समय बाद पवन पीड़िता की मां को छोड़कर भाग गया । इसके बाद पीड़िता की मां की तीसरी शादी राजस्थान में करा दी और पीड़ित बालिका को राजगढ़ में आरोपी शैतानबाई के घर छोड़ दिया वहाँ एक साल रहने के दौरान आरोपी देवराज गुर्जर ने उसके साथ दुष्कर्म किया । लडकी से दुर्व्यवहार कर घर का सारा काम कराया जाता था ।
जब मामला कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मखैनिया के संज्ञान में आया, तो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को मनोवैज्ञानिक रूप से सहज किया, जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई ।
थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत सभी 6 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया । उक्त प्रकरण उपरांत पुलिस ने भोला उर्फ भोलाराम पिता रामसिंह गुर्जर उम्र 26 साल,देवराज पिता भजनसिंह गुर्जर निवसी गोनियावे थाना चॉचौड़ा जिला गुना (दुष्कर्म का आरोपी) सागर गुर्जर पिता मानसिंह गुर्जर उम्र 50 साल निवासी ग्राम तुलसीपुरा थाना राजगढ़,शैतानबाई पति स्व. भगवानसिंह वर्मा उम्र 35 साल निवासी संकटमोचन आवास कालोनी राजगढ़ (बंधक बनाकर प्रताड़ित करने वाली),पीड़िता की मां को गिरफ्तार किया जब की पवन उर्फ परमाल गुर्जर पिता दौलत सिंह निवासी ग्राम लहरचा चक थाना चॉचौड़ा जिला गुना
फरार हैं । फरार आरोपी पवन उर्फ परमाल गुर्जर पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही इसे भी हिरासत में ले लिया जावेगा । दूसरी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम उदघोषित किया गया है ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail