Edition

चंदन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर 11 आरोपी को गिरफ्तार किया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

45 किलो से अधिक चंदन की लकड़ी, मोटरसाइकिल एवं लकड़ी काटने के औजार जप्त ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़/माचलपुर  :- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उक्त निर्देशों के पालन में जिले के समस्त एसडीओपी अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, बोडा, नरसिंहगढ़ एवं लीमा चौहान पुलिस द्वारा चंदन चोरी करने वाले गिरोहों के विरुद्ध बड़ी संयुक्त कार्यवाही की गई ।
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शासकीय परिसरों एवं अधिकारियों के आवासों से लगातार चंदन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं । वन विभाग परिसर, जिला न्यायालय प्रशासनिक अधिकारी आवास एवं एसडीएम बंगले से अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि के समय चंदन के पेड़ काटकर चोरी किए जा रहे थे । घटनाओं पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 311/26, 312/26 एवं 319/26 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया पुलिस टीम द्वारा पुर्व में आरोप शाकिर अली पिता मुकीम अली निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, मुबारिक पिता रमजानी खां निवासी ग्राम चतरूखेड़ी,अयान पिता आजाद शेख निवासी ग्राम चतरूखेड़ी को गिरफ्तार किया गया । उक्त आरोपियों से पूछताछ में विभिन्न शासकीय परिसरों से चंदन के पेड़ काटकर चोरी करना स्वीकार किया । आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से लगभग 25 किलो से अधिक चंदन की लकड़ी, चंदन काटने के औजार एवं मोटरसाइकिल जप्त की गई । थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चंदन चोरी प्रकरण में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी ।
इसी क्रम में 26 मई को सारंगपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी बाबू उर्फ बब्बू पिता हुसैन खां निवासी भोई बाड़ा मोहल्ला सारंगपुर को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के कब्जे से लगभग 05 किलो चंदन की लकड़ी जप्त की गई
पूछताछ में आरोपी बाबू उर्फ बब्बू द्वारा बताया गया कि चोरी किया गया शेष चंदन उसने पूरसिंह पिता बापूलाल सौंधिया निवासी रामगंज खिलचीपुर, तवरेज पिता यासीन खान निवासी सदरगंज थाना तकिया जिला कन्नौज (उ.प्र.) को बेच दिया है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी पूरसिंह के कब्जे से 05 किलो 400 ग्राम चंदन की लकड़ी एवं एक मोटरसाइकिल जप्त की गई । वहीं चंदन लेने आए आरोपी तवरेज खान को ब्यावरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो चंदन की लकड़ी बरामद की गई ।
उक्त कार्यवाही में पुलिस द्वारा कुल लगभग 20 किलो से अधिक चंदन की लकड़ी जप्त करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई आरोपी आजाद खां पिता घीसू खां निवासी ग्राम चतरूखेड़ी थाना सारंगपुर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है । इधर
थाना बोडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चंदन की लकड़ी बेचने की फिराक में घूम रहे हैं, सूचना के तत्काल बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी जमात अली पिता पीर अली उम्र 51 वर्ष निवासी तकिया मोहल्ला बोडा,अली हुसैन पिता सुलेमान अली शाह उम्र 29 वर्ष निवासी तकिया मोहल्ला बोडा को गिरफ्तार किया गया । आरोपियों के कब्जे से 11 किलो चंदन की लकड़ी कीमती लगभग 70,720 रुपये जप्त की गई । आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 303(2) बीएनएस एवं 26 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । वही थाना नरसिंहगढ़ की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवगढ़ में एक व्यक्ति अवैध रूप से चंदन की लकड़ी रखे हुए है,सूचना पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई, जहां आरोपी देवी सिंह पिता प्रभुलाल नायक उम्र 58 वर्ष निवासी देवगढ़ को गिरफ्तार किया गया । आरोपी के कब्जे से 3.9 किलोग्राम चंदन की लकड़ी एवं लकड़ी काटने के औजार जप्त किए गए आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । इधर थाना लीमा चौहान पुलिस को भी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चंदन की लकड़ी बेचने के उद्देश्य से हारना जोड़ क्षेत्र में खड़े हैं सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं आरोपी
शिवलाल पिता देवीलाल वर्मा, राकेश पिता बद्रीलाल वर्मा को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से 06 किलो चंदन की लकड़ी, 01 गिरमट,01 कुल्हाड़ी एवं मोटरसाइकिल होंडा एसपी शाइन क्रमांक MP39ZH5322 जप्त की गई प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
कुल संयुक्त जप्ती*
45 किलो से अधिक चंदन की लकड़ी,04 मोटरसाइकिल, लकड़ी काटने के औजार लाखों रुपये का मशरूका जप्त किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली, बोडा, नरसिंहगढ़ एवं लीमा चौहान पुलिस टीमों सहित सायबर सेल राजगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही । सभी टीमों की त्वरित, सतर्क एवं समन्वित कार्रवाई से चंदन चोरी करने वाले गिरोहों का सफल खुलासा किया गया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail