Edition

कलेक्टर डॉ.मिश्रा ने बच्चों को पिलाई दवा,राजगढ़ में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर की अपील,पांच वर्ष तक के हर बच्चे को पिलवाएं खुराक,कोई भी नौनिहाल न रहे असुरक्षित ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर :- आज रविवार 28 जून को जिला चिकित्सालय राजगढ़ में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बच्चों को जीवन रक्षक दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की । इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले के अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष आयु तक के अपने प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, उन्होंने जोर देकर कहा कि जन भागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है । ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से असुरक्षित न रहे, इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभा पटेल ने बताया कि तीन दिवसीय यह अभियान 30 जून तक चलेगा । पहले दिन जिले के 1146 बूथों पर 2 लाख 21 हजार से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है । अगले दो दिन तक स्वास्थ्य टीमें छूटे हुए बच्चों के लिए घर-घर दस्तक देंगी और दवाई पिलाएगी । जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शेख जलालुदीन के अनुसार, किसी भी आपात स्थिति के त्वरित निराकरण के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं । कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail