Edition

राजगढ़ के युवाओं को सिविल सेवा का मंत्र, कलेक्टर डॉ. मिश्रा आज करेंगे संवाद !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में दो दिवसीय UPSC-MPPSC प्रशिक्षण शुरू, विशेषज्ञों और प्रशासनिक अफसरों ने बताए सफलता के सूत्र ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर:- जिले के युवाओं को सिविल सेवा के लिए तैयार करने जिला प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में दो दिवसीय सिविल सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । सिविल सर्विसेज सोसायटी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में UPSC और MPPSC की तैयारी के टिप्स दिए जा रहे हैं ।

कार्यक्रम के दूसरे दिन आज 4 नवंबर को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा विद्यार्थियों से संवाद कर अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करेंगे ।

“पहले दिन अधिकारियों ने दिए सफलता के मंत्र -“
प्रशिक्षण का शुभारंभ एडिशनल एसपी के.एल. बंजारे ने किया । सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने काउंसलिंग सत्र में लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और समय प्रबंधन का महत्व समझाया ।

भोपाल से आए विषय विशेषज्ञ गोविंद पांडेय कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी,भारत सरकार ने MPPSC के पाठ्यक्रम, पैटर्न और पुस्तकों के चयन पर मार्गदर्शन दिया, वहीं तिरुपति IAS/PSC क्लासेस के डायरेक्टर हितेश बांगरे ने UPSC की प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी के बारे में बताया ।

संयुक्त कलेक्टर सोनल जैन और एसडीएम सुशील कुमार ने भी अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा कर युवाओं को बड़े सपने देखने और लगन से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया ।

“अब जिले में ही मिलेगा नियमित मार्गदर्शन -“
महाविद्यालय में सिविल सर्विसेज सोसायटी राजगढ़ का गठन किया गया है । प्राचार्य डॉ. वी.बी. खरे और कलेक्टर डॉ. मिश्रा के मार्गदर्शन में अब विद्यार्थियों को जिले में ही UPSC, MPPSC के लिए नियमित मार्गदर्शन, विशेषज्ञों के व्याख्यान, काउंसलिंग और अध्ययन सामग्री मिलेगी, जिसके लिए पहले उन्हें बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail