Edition

शानदार प्रदर्शन: मुरैना में आयोजित राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू स्पर्धा में चमके जिले के होनहार !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजगढ़ के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा,जीते 7 पदक; ओवरऑल चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :– खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित कराते प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कलारीपयट्टू (फाइट) स्पर्धा में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुरैना में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजगढ़ के होनहारों ने कुल 7 पदक अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया है । शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजगढ़ की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान अर्जित किया है।

“बेटे-बेटियों ने जीते पदक, कोच व सचिव के मार्गदर्शन में मिली सफलता”

प्रतियोगिता में 62 किलोग्राम वर्ग में अनिरुद्ध सोनी और 45 किलोग्राम वर्ग में आयुष्मान लैकनिया ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया । वहीं,35 किलोग्राम वर्ग में अभिमन लोकन्या ने रजत पदक जीता,बालिकाओं की स्पर्धा में भी राजगढ़ की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । वेदिका मालवीय ने स्वर्ण पदक, अवनी शर्मा ने रजत पदक और कृतिका गौड़ ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया । खिलाड़ियों की इस सफलता में टीम कोच सुश्री कल्पना भंडारी एवं सचिव श्री अक्षय शर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा ।

“कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई”

खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले और जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail