Edition

ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत नरसिंहगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार,स्मैक बेचते 19 साल का तस्कर दबोचा !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेलवे लाइन के पास से 5.7 ग्राम अवैध स्मैक जप्त, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- राजगढ़ जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कप्तान अमित तोलानी के निर्देशन में विशेष ‘ऑपरेशन शुद्धि’ चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत नरसिंहगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध स्मैक बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57,000 रुपये कीमत की 5.7 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है ।
“मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी”
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गुंजा सोलंकी को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बोडा रोड रेलवे लाइन के पास एक युवक अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदेही को दबोच लिया ।
“बलबटपुरा का रहने वाला है आरोपी”
पकड़े गए आरोपी की पहचान पारस उम्र19 वर्ष पिता शिवप्रसाद मालवीय,निवासी रामलाला मंदिर के सामने, बलबटपुरा (नरसिंहगढ़) के रूप में हुई है । तलाशी लेने पर उसके पास से 5.7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है ।

उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे और एसडीओपी रामस्नेह चौहान के मार्गदर्शन में हुई इस में थाना प्रभारी गुंजा सोलंकी,उनि मनोहर सिंह ठाकुर,सउनि प्रेम सिंह ठाकुर, प्र.आर. कमल गुर्जर, आरक्षक राघवेंद्र शर्मा, मनीष देलवार, जगन यादव, शुभम बिरथरे, जगदीश मीणा और रणवीर गुर्जर का विशेष योगदान रहा ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail