Edition

रफ़्तार का कहर: अज्ञात वाहन की भीषण टक्कर ने बुझाया घर का चिराग, 24 वर्षीय कृष्णपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोघटपुर स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास काल बनकर आया अज्ञात वाहन, टक्कर मार हुआ फरार ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

माचलपुर :- ग्राम गोघटपुर स्टेट हाईवे पर बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है । यहाँ हनुमान मंदिर और पेट्रोल पंप के बीच सामने से आ रही एक तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक चला रहे कृष्णपाल सिंह चौहान माचलपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उनका साथी लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया, वारदात को अंजाम देकर अज्ञात वाहन फरार हो गया चालक के खिलाफ माचलपुर थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस असमय मौत की नगर में खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है ।

“माचलपुर से धानोदा जाते समय सामने से काल बनकर आया वाहन”

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धानौदा निवासी रोहित उर्फ गोविंद राठौर पिता ओमप्रकाश राठौर अपने साथी कृष्णपाल सिंह चौहान के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर माचलपुर से अपने गाँव धानौदा लौट रहे थे । रात करीब 10:30 बजे जैसे ही वे बालाजी मंदिर गोघटपुर से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुँचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक जो लापरवाही और तेज़ गति से गाड़ी चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को सामने से सीधी टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर दूर जा गिरे। रात का अंधेरा होने के कारण पीड़ित दुर्घटना करने वाले वाहन को देख नहीं पाए और मौका पाकर आरोपी चालक वाहन समेत तेजी से फरार हो गया। काफी देर तक दोनों युवा लहूलुहान हालत में सड़क पर तड़पते रहे जिसमें कृष्णपाल की हालत खराब ज्यादा थी ।

घटना की जानकारी लगते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुँचे उन्होंने देखा कि कृष्णपाल सिंह चौहान बेहद गंभीर और बेहोशी की हालत में खून से लथपथ सड़क किनारे पड़ा था। परिजन तुरंत दोनों को शासकीय अस्पताल माचलपुर लेकर आए, जहाँ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कृष्णपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया । वहीं, गंभीर रूप से घायल रोहित उर्फ गोविंद राठौर का प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक होने के कारण उसे राजस्थान के झालावाड़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । माचलपुर पुलिस ने मृतक के शव का शासकीय अस्पताल में पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail