Edition

मतदाता सूची पुनरीक्षण: 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष के होने वाले युवाओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, 12 नवंबर को होगा प्रारूप सूची का प्रकाशन ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर / राजगढ़ :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर जिले में निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR–2027) शुरू होने जा रहा है । इस संबंध में गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के नए दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सारणी की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों से मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने में सहयोग की अपील की गई।

“चार दिन लगेंगे विशेष शिविर”
पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर कुल चार दिन विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे । यह शिविर 21 व 22 नवंबर तथा 05 व 06 दिसंबर 2026 को आयोजित होंगे। इन शिविरों में नागरिक मौके पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, नाम या पते में संशोधन कराने तथा नियमानुसार दावे व आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे ।
“यह रहेगी समय-सारणी”
• 02 नवंबर 2026: मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन।
• 12 नवंबर 2026: एकीकृत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन ।
• 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि ।
• 21-22 नवंबर और 05-06 दिसंबर 2026: मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर ।
• 28 दिसंबर 2026: दावे एवं आपत्तियों का अंतिम निराकरण ।
• 04 जनवरी 2027: अंतिम मतदाता सूची (फाइनल रोल) का प्रकाशन ।

“युवाओं से विशेष अपील”
जिला निर्वाचन कार्यालय ने जिले के तमाम नागरिकों और विशेषकर उन युवाओं से अपील की है, जो 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। ऐसे सभी युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए तय प्रारूप में आवेदन जरूर करें। प्रारूप प्रकाशन के बाद सभी नागरिक सूची में अपने व अपने परिवार के नाम की जांच अनिवार्य रूप से कर लें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail