Edition

म.प्र.क्षे.वि.वि.कं. लिमिटेड: विद्युत प्रदाय बंद रहने की पूर्व सूचना !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माचलपुर अति उच्चदाब उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली सप्लाई ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- मध्य प्रदेश क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (म.प्र.क्षे.वि.वि.कं.) के अंतर्गत आने वाले समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि अति उच्चदाब उपकेंद्र माचलपुर (132 के.वी.) पर आवश्यक मेंटेनेंस (रखरखाव) कार्य किया जाना है । कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि इस कारण क्षेत्र के विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

📅 शटडाउन का विवरण (दिनांक एवं समय)

• दिनांक: 02 नवंबर 2026 (सोमवार)
• समय: प्रातः 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (कुल 6 घंटे)

⚡ बंद रहने वाले 33/11 के.वी. उपकेंद्र

इस मेंटेनेंस अवधि के दौरान निम्नलिखित उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी:
• 33/11 के.वी. उपकेंद्र माचलपुर
• 33/11 के.वी. उपकेंद्र पिपलिया कुलमी
• 33/11 के.वी. उपकेंद्र भगोरा
• 33/11 के.वी. उपकेंद्र जामगांव

🏡 प्रभावित क्षेत्र एवं संबंधित ग्राम

उपरोक्त उपकेंद्रों से संचालित होने वाले सभी 11 के.वी. फीडरों के अंतर्गत आने वाले माचलपुर नगर सहित समस्त संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित समयावधि में बाधित रहेगी।

💡 उपभोक्ताओं से अपील

विद्युत कंपनी द्वारा सभी सम्मानीय उपभोक्ताओं से अनुरोध किया जाता है कि वे इस कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी के स्टोरेज और अन्य बिजली से जुड़े जरूरी काम समय से पहले पूरे कर लें। विद्युत प्रदाय बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद है।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail