
राज्यमंत्री पंवार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, सांसद नागर ने युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़ / माचलपुर :- मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय में गरिमय समारोह आयोजित हुआ । मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार थे अध्यक्षता सांसद रोडमल नागर ने की । विशिष्ट अतिथि विधायक अमर सिंह यादव, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, एसपी अमित तोलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा व प्रताप मंडलोई रहे पीएमश्री, सांदीपनि और कन्या शाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं ।
“विकसित मप्र के लिए सबकी सहभागिता जरूरी: राज्यमंत्री पंवार”
राज्यमंत्री पंवार ने बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सिंचाई, सड़क, शिक्षा, कृषि व उद्योग में तेजी से बढ़ रहा है। 7 बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिलना किसानों की मेहनत का प्रमाण है । उन्होंने लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी,संबल, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान, पीएम आवास व उज्ज्वला जैसी योजनाओं में जन-सहभागिता का आह्वान किया । वहीं, सांसद नागर ने युवाओं से 2047 तक आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए नशे से दूर रहकर कौशल आधारित शिक्षा अपनाने की अपील की ।
“सराहनीय सेवाओं के लिए इनका हुआ सम्मान”
स्वामित्व योजना: जीरापुर तहसीलदार सोनू गुप्ता, पटवारी सचिन जायसवाल, बृजराज परमार, अंकित खरे,अनिल शर्मा, राजेंद्र सुमन ।
प्रशासनिक व शैक्षणिक: डॉ. विनोद यादव (पशु चिकित्सा), चंद्रभान मुवेल, मुकेश द्विवेदी, शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल (पौधरोपण व बाल विवाह रोकथाम), युवा विकास संगठन फुदीया ।
सिंचाई व पंचायत: कपिल सिसोदिया, आर.पी. सैनी, बीपीओ बलराम खटनावलिया, उपयंत्री बलबीर अहिरवार, सचिव धर्मराज यादव, जीतमल दांगी, रोजगार सहायक हरिओम सोंधिया व अनिल पाटीदार ।
गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार 2026 प्रथम पुरस्कार 1 लाख, द्वितीय 50 हजार, तृतीय 25 हजार:
दुग्ध उत्पादन में जिले के इन पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार मिला- गोरेलाल 6.240 लीटर, साहीवाल- चाटूखेड़ा माखनसिंह चंद्रवंशी 10.835 लीटर, गिर- गनियारी, सुमेर सिंह 16.145 लीटर, गिर- सलेहपुर, कुशाल सिंह दांगी 15.521 लीटर, साहीवाल- काशीपुरा और भागीरथ नागर 10.517 लीटर, साहीवाल- पटाडिया ।









