अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में होंगे रोमांचक मुकाबले, गोटी डालकर तय हुआ मैच फिक्सचर और नियमावली ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर :- नगर के आदर्श विद्या मंदिर में आगामी 28 अक्टूबर को प्रथम बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है । प्रतियोगिता को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए हाल ही में स्कूल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में हिस्सा लेने वाले सभी स्कूलों के खेल शिक्षकों ने सर्वसम्मति से गोटी डालकर मैच फिक्सचर तय किया । इसके साथ ही खेल के कड़े नियमों के तहत पूरी प्रतियोगिता कराने के लिए एक आधिकारिक नियमावली भी तैयार की गई।
यह खेल आयोजन 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को सुबह 11:00 बजे से आदर्श विद्या मंदिर माचलपुर के खेल मैदान पर शुरू होगा ।
“अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में मचेगा धमाल ये टीमे लेगी हिस्सा”
खेल प्रेमियों को इस प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि मुकाबले अंडर-14 और अंडर-17 के दो अलग-अलग आयु वर्गों में खेले जाएंगे। इस प्रथम बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र के 7 प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमें पूरे दमखम के साथ मैदान पर उतरेंगी । जिसमें ये टीम भाग लेगी आदर्श विद्या मंदिर, माचलपुर (मेजबान),प्रज्ञा पब्लिक स्कूल,काशी गुरुकुल, रॉयल हाइट्स, जीरापुर संस्कार विद्या निकेतन, ब्राह्मणगांव,आदर्श विद्या मंदिर, गोघटपुर व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाढ़गांव भाग लेगी ।
“बैठक में यह रहे मौजूद:”
तैयारियों को लेकर आयोजित की गई इस बैठक में मुख्य रूप से स्कूल संचालक जगदीश गुर्जर, महेश दांगी, स्पोर्ट्स टीचर अरविंद गोस्वामी, होकम टेलर, आलम कोतवाल, संदीप प्रजापति, सोनू राठौर, ईश्वर परमार, रामबाबू गुर्जर, संजय शर्मा, संदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









