Edition

राजगढ़ पुलिस परेड ग्राउंड में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद परिजनों का हुआ सम्मान !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस स्मृति दिवस,राजगढ़ में शहीद परेड आयोजित, मंत्री, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि !

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

माचलपुर / राजगढ़ :- पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड, राजगढ़ में गरिमामय शहीद परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा, अखंडता और कानून-व्यवस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल शामिल हुए । उनके साथ सांसद रोडमल नागर, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने शहीदों को नमन किया ।

समारोह में रक्षित निरीक्षक सुश्री उर्मिला चौहान के नेतृत्व में भव्य ‘शहीद परेड’ निकाली गई। एसपी अमित तोलानी ने वर्षभर में कर्तव्य की वेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले देश के वीर पुलिसकर्मियों के नामों का ससम्मान वाचन किया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया ।

इस संवेदनशील अवसर पर देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का अदम्य साहस, अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान पुलिस बल के साथ-साथ पूरे समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा । राजगढ़ पुलिस ने इस मौके पर वीर शहीदों के दिखाए आदर्शों पर चलने और देशभक्ति, जनसेवा व जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail