Edition

माचलपुर में शांति समिति की बैठक,नवरात्रि और दशहरा पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गरबा पंडालों,यातायात, बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने बनाई रूपरेखा,बुलेट के पटाखों पर होगी सख्त कार्रवाई ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- नगर में रविवार से शारदे नवरात्रि महोत्सव, व आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शनिवार शाम को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में नवागत नायब तहसीलदार रणधीर सिंह मीणा ने बैठक में मौजूद नगर के गणमान्य नागरिकों से परिचय प्राप्त किया और त्योहारों के दौरान कानून व नागरिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर विस्तृत चर्चा की ।

“सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर मंथन”

बैठक के दौरान थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नागरिकों व दुर्गा उत्सव समिति से सुझाव लिए । जिसमें गरबा पंडालों,धार्मिक झांकियों, माता मंदिरों पर पुलिस व्यवस्था व्यवस्थित रहे जिससे मनचलों पर निगाह रखी जा सके साथ ही दशहरे के मुख्य आयोजन के समय दशहरा मैदान से लेकर नगर तक यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर गहन विचार-विमर्श किया गया । नागरिकों ने बैठक में एक प्रमुख समस्या उठाते हुए शिकायत की कि नगर में कुछ बुलेट मोटरसाइकिल चालक साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालकर दहशत और व्यवधान पैदा करते हैं, साथ ही तेज गति से वाहन चलाते हैं इन को चिन्हित कर कार्यवाही हो । इस पर थाना प्रभारी सोनी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।

“साफ-सफाई और निर्बाध बिजली के निर्देश”

नवरात्रा के दौरान नगर परिषद की व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) देवेंद्र वत्स से चर्चा की गई । नागरिकों ने त्योहारों के मद्देनजर विशेष साफ सफाई आवर्स पशुओं को कार्यक्रम स्थल से हटाने और चूना लाइनिंग जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की, जिस पर सीएमओ ने समुचित और चाक-चौबंद व्यवस्था करने का आश्वासन दिया । दूसरी और नवरात्रि महोत्सव के दौरान गरबा और पूजा स्थलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विद्युत मंडल के कनिष्ठ यंत्री मनोज वर्मा और लाइनमैन मुन्नालाल को आवश्यक रख रखाव और मुस्तैदी के निर्देश दिए गए ।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता मंडलोई,वरिष्ठ नेता शिवप्रसाद मारू, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि मदन पटेल, अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय,रोडूराम पहलवान, दयाराम राठौर, प्रकाश सोनी, दिनेश सोनी, यूनुस भाई, सलामून भाई ,मांगू चाचा,राजेंद्र मंडलोई, सहित नगर के अनेक प्रबुद्धजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । सभी ने प्रशासन को त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail