Edition

माचलपुर में महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव का शंखनाद, पांच दिवसीय आयोजन शुरू !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अग्रवाल युवा मंच ने संभाला खेल का मैदान,महिला मंडल ने सहेजीं घरेलू और सांस्कृतिक परंपराएँ ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- स्थानीय अग्रवाल समाज द्वारा अपने आराध्य देव महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । 7 अक्टूबर से शुरू हुआ यह उत्सव 11 अक्टूबर तक पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा,समाज के दोनों प्रमुख अंगों—अग्रवाल युवा मंच और महिला मंडल—द्वारा मिलकर खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए इस आयोजन को यादगार बनाया जा रहा है ।
आयोजन की शुरुआत बजरंग रोड स्थित समाज की धर्मशाला में स्थित आराध्य महाराज अग्रसेन की प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ हुई ।

“युवा मंच द्वारा खेलकूद से बढाया बच्चों का उत्साह”

महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के पश्चात उत्सव में रौनक की शुरुआत हुई आयोजन के पहले दो दिन खेल प्रेमियों के नाम रहे :
•बैडमिंटन स्पर्धा: 7 अक्टूबर को बच्चों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें नन्हे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई।
•क्रिकेट मैच: 8 अक्टूबर को समाज के युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ, जिसने समाजजन में आपसी मेलजोल को और मजबूत किया ।
“महिला मंडल: पुरातन कला और संस्कारों का संगम”
बुधवार और गुरुवार को अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में पारंपरिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए । आज के आधुनिक दौर में बच्चों को अपनी जड़ों से जोड़ने का यह प्रयास बहुत सराहनीय रहा:

•पीली मिट्टी से बर्तन: महिलाओं और बालिकाओं ने मिलकर पीली मिट्टी से रसोई के पारंपरिक बर्तन बनाए।
•रुई से बाती: हमारी पुरानी विधा को सहेजते हुए हाथ से रुई की कलात्मक बत्तियां बनाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई।
•सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: इसके साथ ही समाज की महिलाओं ने आकर्षक नृत्य और ज्ञानवर्धक नाटिकाओं के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन किया ।

“11 अक्टूबर को मुख्य समारोह: बंद रहेंगे प्रतिष्ठान, निकलेगी भव्य शोभायात्रा”
इस पांच दिवसीय महोत्सव का मुख्य और अंतिम आयोजन 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के दिन होगा इस दिन को लेकर समाज में विशेष उत्साह है । :-
• प्रतिष्ठान बंद: महाराजा अग्रसेन जी के सम्मान में इस दिन सभी समाजजन अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखेंगे ।
• कुलदेवी पूजन: सुबह डुंगरी रोड स्थित समाज की कुलदेवी के मंदिर में सामूहिक पूजा-अर्चना और महाआरती की जाएगी ।
• भव्य शोभायात्रा: इसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से अग्रवाल समाज की एक विशाल और अनुशासित शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पूरा समाज सपरिवार शामिल होगा।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail