Edition

राजगढ़ पुलिस का कमाल – 41 लाख कीमत के 251 गुम मोबाइल खोज निकाले,बिहार से गुजरात तक से की बरामदगी !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा संकल्प अभियान के तहत ऑपरेशन ट्रेस एंड रिटर्न में बड़ी सफलता, सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिले फोन, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर/ राजगढ़ :- राजगढ़ पुलिस ने सेवा संकल्प अभियान के तहत साइबर जागरूकता अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की साइबर सेल ने ऑपरेशन ट्रेस एंड रिटर्न चलाकर गुम और चोरी हुए 251 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत 41 लाख 34 हजार 480 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन और साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जितेन्द्र अजनारे के नेतृत्व में टीम ने आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की मदद से इन मोबाइलों को खोजा ।

खास बात यह है कि ये मोबाइल केवल राजगढ़ जिले से ही नहीं मिले। पुलिस ने देवास, इंदौर, टीकमगढ़, शाजापुर, उज्जैन, भोपाल, रतलाम, आगर-मालवा, अशोकनगर, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, खरगोन, धार, ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी, भिंड और मंदसौर सहित कई जिलों से मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा बिहार, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे दूसरे राज्यों से भी मोबाइल खोजकर लाए गए हैं। यह साइबर सेल की तकनीकी समझ और दूसरी जगह की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल का नतीजा है ।

इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी जितेन्द्र अजनारे के साथ प्रधान आरक्षक शशांक यादव, कुलदीप, जयप्रकाश चक्रवर्ती, आरक्षक अशोक राहोरिया, पवन मीणा, हितेश यादव, सुमित कुमार, अंतिम सोलंकी, शुभम मीणा और अनिकेत की अहम भूमिका रही ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail