Edition

हर रविवार थाना परिवार – स्वच्छ थाना से शांत मन तक, राजगढ़ पुलिस ने लिया स्वास्थ्य का संकल्प !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईजी रुचिवर्धन मिश्र के निर्देशन में सभी थानों में स्वच्छता, हार्टफुलनेस योग और ध्यान सत्र, SP अमित तोलानी के मार्गदर्शन में जवानों ने किया तनावमुक्ति का अभ्यास ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर/ राजगढ़ :- पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण रेंज रुचिवर्धन मिश्र के निर्देशन में संचालित “हर रविवार थाना परिवार” कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के सभी थाना परिसरों में स्वच्छता अभियान, हार्ट फुलनेस योग, ध्यान एवं रिलैक्सेशन सत्र आयोजित किए गए ।

पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।

कार्यक्रम की शुरुआत थाना परिसरों एवं कार्यस्थलों की साफ-सफाई से हुई । पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सकारात्मक कार्य वातावरण का संदेश दिया ।

स्वच्छता के बाद थाना परिसरों में हार्टफुलनेस योग, ध्यान, प्राणायाम और रिलैक्सेशन सत्र आयोजित हुए। पुलिस बल ने नियमित योग और ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति,तनावमुक्ति, भावनात्मक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने का संकल्प लिया । जिले के सभी एसडीओपी ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जवानों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

राजगढ़ पुलिस का कहना है कि पुलिसिंग की जिम्मेदारियों के साथ पुलिस बल का शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक कार्य वातावरण भी प्राथमिकता में है। “हर रविवार थाना परिवार” के माध्यम से पुलिस परिवार में स्वास्थ्य, संवाद, अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि पुलिसकर्मी स्वयं स्वस्थ और ऊर्जावान रहते हुए आमजन की सेवा और सुरक्षा के दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें ।

“पुलिस का संदेश – स्वच्छ परिसर, स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच ही बेहतर पुलिसिंग की नींव है”

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail