Edition

अधिकारी की बेरुखी मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर से तहसीलदार नदारद, विधायक ने मंच से जताई नाराजगी !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

पीएम आवास के शेष हितग्राहियों को जल्द पक्का मकान दिलाने का विधायक दांगी ने दिया भरोसा, शिविर में 69 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर (राजगढ़) :- नगर परिषद माचलपुर अंतर्गत नवीन झंडा चौक (सोसाइटी गेट के सामने) रविवार को आयोजित ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर’ (सेवा सेतु अभियान) में प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला देखने को सामने आया है । शासन की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर से तहसीलदार सुनील वर्मा नदारद रहे, जिसे लेकर क्षेत्रीय विधायक ने तीखे तेवर दिखाए हैं ।

“सक्षम अधिकारियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल”

शिविर में उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि त्वरित समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब मौके पर निर्णय लेने वाले सक्षम अधिकारी मौजूद हों । लेकिन तहसीलदार की अनुपस्थिति ने इस शिविर के महत्व और जिला प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं । तहसीलदार की इस कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय विधायक श्री हजारीलाल जी दांगी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की ।

“पूर्व में कलेक्टर-एसडीएम के सामने भी हुई थी शिकायतें”

उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है जब तहसीलदार सुनील वर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हों इससे पूर्व गोघटपुर में आयोजित शिविर में,जहां स्वयं कलेक्टर और एसडीएम मौजूद थे,आम जनता द्वारा तहसीलदार की ढेरों शिकायतें की गई थीं । उस समय भी विधायक दांगी ने इनकी कार्यप्रणाली पर मंच से प्रश्नचिन्ह खड़ा किया था, बावजूद इसके जिला प्रशासन ने उक्त अधिकारी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की । क्या प्रशासन कि इसी ढील का परिणाम है कि अधिकारी ने एक बार फिर महत्वपूर्ण शिविर से अनुपस्थित रहकर शासन के निर्देशों के प्रति अपनी लापरवाही को उजागर कर दिया उनके स्थान पर पटवारी की मौजूदगी रही ।

“वंचितों को जल्द मिलेगा पीएम आवास: विधायक दांगी”

इस मौके पर विधायक हजारीलाल दांगी ने मंच से आमजन को संबोधित करते हुए शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । शिविर में पहुंचे गरीब व जरूरतमंद परिवारों को आश्वस्त करते हुए विधायक दांगी ने बड़ा भरोसा दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास) के अंतर्गत नगर के जितने भी शेष (वंचित) हितग्राही रह गए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द आवास स्वीकृत करवाकर पक्का मकान दिलवाया जाएगा । उन्होंने संबंधित प्रभारियों को पात्र परिवारों के आवेदनों की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ हर उस व्यक्ति को शासन की योजना दिलवाना हमारी प्राथमिकता है अंतिम पंक्ति में खड़ा ।

“69 आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण”

प्रशासनिक उदासीनता के बावजूद शिविर में नगर परिषद सहित राजस्व,स्वास्थ्य, महिला बाल विकास,पशुपालन, गैस एजेंसी और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और योजनाओं की जानकारी दी । शिविर के दौरान कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही त्वरित निराकरण कर हितलाभ का वितरण किया गया ।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत विधायक दांगी द्वारा मां सरस्वती की पूजन कर की कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीताबाई मालवीय ने की । शिविर में हनुमान पाटीदार, समस्त पार्षद गण, एल्डरमैन, भाजपा के पदाधिकारी।और नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शिक्षकसुरेश चंद्र सोनी द्वारा किया गया।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail