Edition

बुजुर्गों के पास वो ज्ञान है जो गूगल पर नहीं मिलेगा – ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर विशेष सम्मान समारोह, वरिष्ठजनों का तिलक और अंगवस्त्र से किया सम्मान ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र पर बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्धजन बोझ नहीं, घर की बरकत हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति समाज में सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है । उनके सफेद बाल अनुभव की माला हैं, उनके पास वह ज्ञान है जो गूगल पर भी नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि घर-परिवार में हर सदस्य के अलग-अलग संस्कार और स्वभाव होते हैं, हर एक में कमी-कमजोरी होती है । हम कमी-कमजोरी को न देखें, उन्हें स्वीकार करें। आत्मिक और सतोगुणी स्वरूप में परिवार के सदस्यों को देखें, अपेक्षाएं न रखें। अधिक से अधिक मन ईश्वर में लगे और पॉजिटिव विचारधारा विकसित करें तो हर समस्या समाप्त हो सकती है। सभी वरिष्ठजनों को राजयोग का अभ्यास करने के लिए ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आना चाहिए। ईश्वरीय विश्वविद्यालय विगत दो वर्षों से खुला हुआ है। राजयोग द्वारा मन को परमात्मा में टिकाएं तो सदैव खुशी और आनंद की प्राप्ति होती रहेगी।

इस अवसर पर सभी वरिष्ठजनों का तिलक लगाकर, अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया और ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई । बजरंग दल अध्यक्ष दीपक जी मारू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वृद्ध दिवस एक दिन नहीं, बल्कि 365 दिन हमें अपने माता-पिता और वरिष्ठजनों का सम्मान करना चाहिए । जैसे हम अपने बच्चों की जरूरतों को पूरा करते हैं, वैसे ही माता-पिता की जरूरतों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। वरिष्ठजनों के बिना घर-परिवार में कई प्रकार की समस्याएं बनने लगती हैं, उनके न होने से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, इसलिए हमारे वरिष्ठ परिवार की नींव हैं । महेश जी शर्मा ने कहा कि हम अपने घर परिवार में मिलजुल कर रहें, अपने अहम को त्याग कर माता पिता का सम्मान करें और उनकी भावनाओं को समझें ।

कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठजन सेवानिवृत्त प्राचार्य सूरज सिंह मंडलोई,श्याम सिंह मंडलोई, श्रीनाथजी करोड़िया,राम मंदिर के पुजारी हनुमान शर्मा, ओमप्रकाश टेलर सहित नगर की वरिष्ठ महिलाएं उपस्थित रहीं अंत में ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail