माचलपुर नगर परिषद के कर्मचारियों, पार्षदों और एल्डरमेन ने दी भावभीनी विदाई, वक्ताओं ने सेवाओं को सराहा ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
नगर परिषद माचलपुर में लगातार 31 वर्षों तक अपनी कर्तव्यनिष्ठ सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रेम सोनी के सम्मान में बुधवार शाम नगर परिषद परिसर में एक भव्य विदाई और स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस भावुक और गौरवपूर्ण क्षण में नगर परिषद परिवार के तमाम अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी एकजुट हुए ।
समारोह में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती गीताबाई मालवीय, वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह गुर्जर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) देवेंद्र वत्स पार्षद,एल्डर मेन व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विदाई की इस वेला में उपस्थित अतिथियों, पार्षदों और एल्डरमेन ने प्रेम सोनी को साफा बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व पूरी परिषद ने उनके कार्यकाल का सहारना कि ।
“वक्ताओं ने कहा- ‘सोनी की सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी”
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उद्बोधन देते हुए बलवंत सिंह गुर्जर सीएमओ देवेंद्र वत्स सहित अन्य वक्ताओं ने प्रेम सोनी के सेवाकाल पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सोनी जी ने अपने 31 वर्षों के लंबे सेवाकाल में हमेशा ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ नगर हित में कार्य किया। उनके जाने से परिषद में जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भरना आसान नहीं होगा, उनकी कार्यशैली नए कर्मचारियों के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेगी इस अवसर प्रेम सोनी सभी के प्रति कृतज्ञता प्रगट की ।










