Edition

बॉलीवुड स्टार गोविंदा पहुंचे नलखेड़ा मां बगलामुखी की शरण में ,दरबार में टेका माथा !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

पत्नी से विवाद की चर्चा के बीच शत्रु-विजय की देवी की शरण में पहुंचे अभिनेता, पुजारी भारत गुरु ने कराई विशेष पूजा, आधा घंटा बिताया मंदिर में ।

 

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर / नलखेड़ा :- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा सोमवार को आगर-मालवा जिले के विश्वप्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। हमेशा अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले गोविंदा यहां पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आए। उन्होंने मां बगलामुखी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया ।

मंदिर के मुख्य पुजारी भारत गुरु ने गर्भगृह में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया। पुजारी ने गोविंदा को माता की चुनरी ओढ़ाई और महाआरती कराई अभिनेता ने मंदिर परिसर में करीब आधा घंटा शांत भाव से बिताया ।

“दर्शन करने के बाद मीडिया से बनाई दूरी”

गोविंदा के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखी गई। मंदिर परिसर में भीड़ जुट गई। हालांकि, दर्शन के बाद मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन अभिनेता बिना कोई बातचीत किए रवाना हो गए ।

“पत्नी से विवादों के बीच धार्मिक यात्रा ने खींचा ध्यान”

गौरतलब है कि गोविंदा ऐसे समय में मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे हैं, जब उनका निजी जीवन सुर्खियों में है। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते को लेकर लंबे समय से सार्वजनिक चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में अचानक नलखेड़ा पहुंचने से उनके इस धार्मिक दौरे को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्सुकता रही।

“VIP की पहली पसंद है बगलामुखी धाम”

नलखेड़ा का मां बगलामुखी मंदिर तंत्र साधना और शत्रुओं पर विजय की सिद्ध पीठ के रूप में देश-विदेश में प्रसिद्ध है। यहां देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां, फिल्मी सितारे और उद्योगपति संकटों से मुक्ति और सफलता की कामना लेकर आते रहते हैं ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail