सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर, पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से हुआ ओत-प्रोत ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर :- राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘नमामि भारतम्’ – वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर माचलपुर में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, आचार्यों और अभिभावकों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। जैसे ही विद्यालय परिसर में वंदे मातरम् के स्वर गूंजे, पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान से परिचित कराया गया। मुख्य वक्ता ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रभाव का सशक्त प्रतीक है । इसकी 150 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा भारतीय जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना को निरंतर जागृत करती रही है ।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति गौरव, एकता, अनुशासन एवं कर्तव्यबोध की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया सामूहिक गायन के पश्चात उपस्थित सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव की रक्षा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विभाग बौद्धिक प्रमुख (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) दीपक कुमार दुबे, समिति अध्यक्ष रामगोपाल खंडेलवाल, समिति सचिव मनीष कुमार अग्रवाल, समाज सेविका एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा श्रीमती अमिता मंडलोई,संजय शर्मा, अर्जुन सिंह पंवार,प्राचार्य लक्ष्मीनारायण पंवार, प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह उमठ सहित भैया-बहिन,आचार्य दीदी, पूर्व छात्र, अभिभावक एवं गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे ।










