Edition

बैंकों की हड़ताल से पहले राहत, इस रविवार को खुले रहेंगे बैंक !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 26-27 को साप्ताहिक अवकाश से 5 दिन बंदी की आशंका, वित्त मंत्रालय ने निरस्त किया रविवार का अवकाश ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर :- बैंक यूनियनों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल और उससे ठीक पहले 26 व 27 सितंबर के साप्ताहिक अवकाश के कारण लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने बड़ा निर्णय लिया है। मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर रविवार का बैंक अवकाश निरस्त करते हुए सभी बैंक खोलने के निर्देश दिए हैं ।

आदेश के अनुसार रविवार 27 सितंबर को राजगढ़ जिले सहित प्रदेश भर के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।

वित्त मंत्रालय के निर्देश के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भी 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को पूरी तरह संचालित रखने की अनुमति दे दी है। इस दिन ग्राहकों के सभी नियमित बैंकिंग कार्य किए जा सकेंगे।

“बैंक कर्मियों की हड़ताल का यहा है कारण”

बैंक यूनियनों का कहना है कि मार्च 2024 के वेतन समझौते में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, वे अब तक लागू नहीं हुई हैं । पेंशन अपडेट, पेंशन-डीए में सुधार और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव से जुड़े मुद्दे भी शामिल हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी ।

“ग्राहकों से 25 तक काम निपटाने की अपील”

इधर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग लेन-देन 25 सितंबर तक पूरा कर लें। समिति ने नकदी की आवश्यकता होने पर पहले से व्यवस्था करने तथा जरूरत के अनुसार एटीएम का इस्तेमाल करने की सलाह दी है । साथ ही इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों से लेन-देन जारी रखने को कहा है ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail