अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की टीमें ले सकेंगी भाग, 1 अक्टूबर से आवेदन शुरू, विजेता टीमों को नगद राशि के साथ शील्ड भी मिलेगी ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर :– आदर्श विद्या मंदिर के तत्वावधान में नगर में पहली बार बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग की बालिका टीमें भाग ले सकेंगी।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 5001 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3001 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2101 रुपये रखा गया है। साथ ही विजेता टीमों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय शील्ड भी प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता के लिए टीम की प्रवेश शुल्क 1000 रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक टीमें 1 अक्टूबर 2026 से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 होगी।
आवेदन के लिए छात्राओं का पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र मान्य होगा। साथ ही जिस विद्यालय से टीम आ रही है, उस विद्यालय के लेटर पैड पर टीम की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना अनिवार्य होगा ।










