
“पहली वारदात कुर्ते पर रंग डालकर थैला चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला सहित चार गिरफ्तार; दूसरी वारदात – मोबाइल फाइल भेजकर खाता खाली करने वाले तीन ठग सूरत से पकड़ाए”
घनश्याम शर्मा, माचलपुर
माचलपुर/ राजगढ़ :– पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुजनेर अरविंद सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना खुजनेर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए दो बड़े मामलों का खुलासा किया है। दोनों मामलों में चोरी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है।
“पहला मामला: ध्यान भटकाकर 1.49 लाख की चोरी, सीसीटीवी से पकड़ाए आरोपी”
ब्यावरा निवासी व्यापारी रामचंद उर्फ चंदू यादव खुजनेर में दुकानों से उधारी वसूली करने आए थे। उनके पास हरे रंग के थैले में 1.49 लाख रुपये नकद थे। शाम को गांधी ब्रदर्स की दुकान के सामने राजगढ़ चौराहे पर एक नाबालिग ने उनके कुर्ते पर पीछे से लाल रंग का तरल पदार्थ डाल दिया। व्यापारी कपड़ा साफ करने लगे और थैला बोरी पर रख दिया, इसी बीच थैला चोरी हो गया।
थाना प्रभारी रवि ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंच गई।
इस मामले में बादल सिसोदिया निवासी गुलखेड़ी, थाना बोड़ा की मुख्य भूमिका सामने आई है। वह पहले से ही चोरी के 12 मामलों में आरोपी है, उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी अपराध दर्ज हैं। घटना में उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल का उपयोग हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है।
इसके साथ ही लक्ष्मी सांसी निवासी गुलखेड़ी, प्रिया सांसी और मुंगावली जिला अशोकनगर निवासी नाबालिग की माता को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग के पिता को भी आरोपी बनाया गया है जो अभी फरार है।
पुलिस ने चोरी के 1.49 लाख रुपये पूरे बरामद कर लिए हैं।
“दूसरा मामला: सुरक्षित क्लिक अभियान में साइबर ठगी का खुलासा”
दूसरी बड़ी सफलता सुरक्षित क्लिक 2.0 अभियान के तहत मिली। ग्राम बड़लावदा निवासी जितेन्द्र यादव के मोबाइल पर एक फाइल भेजकर अज्ञात लोगों ने उनके खाते से चार बार में 2 लाख 72 हजार 101 रुपये निकाल लिए थे।
पुलिस ने तत्काल बैंकों से संपर्क कर 66 हजार 896 रुपये रुकवाए और सूरत (गुजरात) से सेफ अली, आदिल और मोहम्मद सोयल निवासी कठोर, जिला सूरत को पकड़ा। पूछताछ में पूरी राशि 2 लाख 72 हजार 101 रुपये बरामद हो गई।
“इनकी रही सराहनीय भूमिका रही”
इन दोनों कार्रवाईयों में थाना प्रभारी खुजनेर निरीक्षक रवि ठाकुर, थाना प्रभारी बोड़ा उप निरीक्षक देवेन्द्र राजपूत, थाना प्रभारी देहात ब्यावरा उप निरीक्षक प्रवीण जाट, सायबर सेल प्रभारी राजगढ़ उप निरीक्षक जितेन्द्र अजनारे, उप निरीक्षक जगदीश गोयल, निरीक्षक वीरेन्द्र धाकड़, सहायक उप निरीक्षक समीर खान, सहायक उप निरीक्षक शादाब खान, सहायक उप निरीक्षक मंगलसिंह छायल, सहायक उप निरीक्षक प्रकाश भिलाला, प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भानू, प्रधान आरक्षक प्रकाश, प्रधान आरक्षक दिनेश, प्रधान आरक्षक विनोद, प्रधान आरक्षक सतीश परमार, प्रधान आरक्षक शशांक, प्रधान आरक्षक कुलदीप, आरक्षक अशोक, आरक्षक अशोक राहोरिया, आरक्षक अंतिम सोलंकी, आरक्षक हरीश कारपेंटर, आरक्षक सुशील भिलाला, आरक्षक रवि सोलंकी, आरक्षक सुशील, आरक्षक पंकज जाट, आरक्षक कपिल अटेरिया एवं आरक्षक सुनील जाट की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही ।










