Edition

माचलपुर में कल बड़े बाजार में सजेगा देव विमानों का भव्य दरबार, डोल ग्यारस पर ‘बृजधाम’ बनेगा नगर !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बड़े बाजार चौक में पुजारियों का और पुराने झंडा चौक में अखाड़े के उस्तादों का होगा सम्मान,शनि तलैया पर पखारे जाएंगे भगवान के चरण ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के पावन पर्व पर मंगलवार को पूरा माचलपुर नगर भक्ति, आस्था और असीम उल्लास के रंग में सराबोर होगा । हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में और समस्त नगरवासियों के सहयोग से इस वर्ष डोल ग्यारस का यह पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है ।
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि समस्त कार्यक्रम धार्मिक मान्यताओं और शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप पूरी गरिमा के साथ आयोजित होगे ।

“दो चौक,दो सम्मान: भक्ति और शौर्य का अनूठा संगम”

तय कार्यक्रम के अनुसार, नगर के सभी मंदिरों से भगवान के सजे-धजे देव विमान (डोल) भव्य शोभायात्रा के पूर्व बाजार चौक आ कर विराजेंगे । इस दौरान सभी भक्त श्रद्धालु इनको पूजा अर्चना करेंगे पूरा नगर भगवान के जयकारों से गूंज उठेगा इस बार दो अलग-अलग चौकों पर होने वाले सम्मान समारोह रहेंगे क्योंकि स्थान की कमी से परंपरा अनुसार विमान का देव दरबार तो बाजार चौक में ही रहेगा । लेकिन अखाड़ा का आयोजन पुराने झंडा चौक पर होगा यहाँ पर पारंपरिक अखाड़ों का हैरतअंगेज प्रदर्शन शौर्य का प्रदर्शन।पहलवानों का होगा, इस मौके पर अखाड़े के गुरु और उस्तादों का मंच से स्वागत व सम्मान किया जाएगा ।
बड़े बाजार चौक पर भक्ति का सम्मान: अखाड़े के प्रदर्शन के बाद चल समारोह बड़े बाजार चौक पहुंचेगा, जहाँ सभी देव विमान एक साथ एकत्रित होंगे। यहाँ एक अद्भुत नजारा दिखेगा। इसी चौक पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा नगर के सभी पूजनीय पुजारियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया जाएगा ।

“शनि तलैया पर पखारे जाएंगे चरण, होगी महाआरती”

चौकों पर सम्मान और नगर भ्रमण के पश्चात, भगवान के सभी देव विमानों का कारवां शनि तलैया पहुंचेगा । यहाँ जलझूलनी एकादशी की मुख्य परंपरा के तहत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान के चरण पखारे जाएंगे । इसके बाद गगनभेदी जयकारों के साथ महाआरती का आयोजन होगा महाआरती और महाप्रसाद वितरण के बाद सभी विमान ससम्मान अपने-अपने मंदिरों के लिए प्रस्थान करेंगे।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail