
नगर के मार्गों से निकली शोभायात्रा में युवाओं ने दिखाए शौर्य करतब, प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी सहित संतों ने दिया राष्ट्र और धर्म रक्षा का संदेश ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर :- विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का स्थापना दिवस प्रखंड माचलपुर में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संत समागम, शौर्य प्रदर्शन और भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर कामखेड़ा सरकार श्री रोहित जी, श्री अनुप्रिया निधि आश्रम उज्जैन से श्याम जी महाराज, आनंदी आश्रम से त्यागी जी महाराज रामनगर पहाड़ी सहित अनेक संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ।
इसके साथ ही बजरंग दल प्रांत संयोजक श्री अवधेश जी तिवारी, विभाग मंत्री अशोक गुप्ता, विभाग सह मंत्री तरवर जी, विभाग संयोजक आशीष जी मेवाड़, जिला अध्यक्ष गजेंद्र जी, जिला उपाध्यक्ष सुजान सिंह गुर्जर, जिला संयोजक सोनू शर्मा, दीपक जी मारू, लक्ष्मण जी गुर्जर, विष्णु जी दांगी, भानुप्रताप जी ठाकुर, रवि खींची, यदुनंदन जी, पपला गुर्जर, गिरिराज सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संतों एवं अतिथियों ने अपने उद्बोधन में हिंदू समाज की एकता, सेवा और राष्ट्र रक्षा के लिए युवाओं को संगठित होने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से अखाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लाठी और शारीरिक करतब दिखाकर शौर्य का प्रदर्शन किया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
कार्यक्रम का समापन सरस्वती शिशु मंदिर में अल्पाहार के साथ किया गया।










