Edition

सुठालिया से राजगढ़ तक गूंजा “UGC Go Back” का नारा, सवर्ण समाज ने निकाला 3 किमी पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नए UGC नियमों को बताया काला कानून, समानता के अधिकार के खिलाफ बताया, आरक्षण व्यवस्था में सुधार की भी उठाई मांग, हनुमान चालीसा से हुई सभा की शुरुआत ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर / राजगढ़ :– UGC के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को सवर्ण समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखा। सुठालिया नगर से बसों में भरकर बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग राजगढ़ पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सुबह सभी लोग राजगढ़ के मंगल भवन में एकत्रित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि UGC द्वारा लाया गया यह नया नियम समानता के अधिकार के खिलाफ है। इसे काला कानून बताते हुए वक्ताओं ने इसकी तत्काल वापसी की मांग की। साथ ही वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

सभा के बाद पूरे जिले से आए सवर्ण समाज के लोगों ने हाथों में “UGC Go Back” और आरक्षण सुधार की मांग वाली तख्तियां लेकर लगभग 3 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला। “UGC Go Back” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। यह मार्च मंगल भवन से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा, जहां समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में UGC द्वारा लागू किए गए नए कानून को वापस लेने और आरक्षण बिल पर पुनर्विचार कर सुधार करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail