Edition

मेरे सपनों का भारत कैनवास पर उकेरा,माचलपुर में चित्रकला और आशु भाषण से गूंजा संकल्प सेवा अभियान !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभाओं का संगम, अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन, विजेताओं को मिले प्रमाण-पत्र ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- संकल्प सेवा अभियान के तहत शुक्रवार 19 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माचलपुर में *”मेरे सपनों का भारत”* विषय पर चित्रकला तथा आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया विद्यालय के प्राचार्य दिनेश गौतम ने पधारे सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष श्रीमती अमिता मंडलोई,शिवजी गुजराती एवं प्रसिद्ध चित्रकार नरेंद्र सिंह मंडलोई उपस्थित रहे । सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें अपने सपनों के भारत को साकार करने के लिए प्रेरित किया ।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कैनवास पर रंगों के माध्यम से विकसित, स्वच्छ और सशक्त भारत की परिकल्पना को उकेरा, वहीं आशु भाषण में अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया कार्यक्रम का संचालन रामबाबू विश्वकर्मा द्वारा किया गया ।

प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । आभार प्रदर्शन रामेश्वर शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail