एक महीने से आवेदन के बाद भी सुनवाई नहीं, ABVP के नेतृत्व में सड़क पर उतरे छात्र, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दिया कार्रवाई का आश्वासन ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर :- स्कूल के सामने शराब ठेके और तेज रफ्तार वाहनों से परेशान छात्रों का आक्रोश आखिरकार शुक्रवार को सड़क पर फूट पड़ा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने संडावता पुलिस चौकी के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
छात्रों का आरोप है कि स्कूल के ठीक सामने स्थित शराब ठेके के कारण छात्र-छात्राओं को रोजाना असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है और पढ़ाई का माहौल भी खराब होता है । वहीं स्कूल गेट के सामने तेज गति से वाहन गुजरते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है इसी को लेकर छात्र पिछले एक महीने से प्रशासन को आवेदन देकर ब्रेकर बनवाने और ठेका हटाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं होने से उनमें रोष व्याप्त था ।
“आखिरकार अपनी मांगो को लेकर सड़क पर उतरना ही पड़ा”
महीने भर इंतजार के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को छात्रों का सब्र टूट गया और वे चौकी के सामने सड़क पर बैठ गए । चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर तहसीलदार पहुंचे उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी दोनों मांगों को गंभीरता से सुना ।
“तहसीलदार ने दिया तत्काल कार्रवाई का भरोसा”
छात्रों के आक्रोश को देखते हुए तहसीलदार ने मौके पर ही दोनों मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया । प्रशासन की ओर से बताया गया कि आज से ही स्कूल के सामने स्थित शराब ठेके को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी वहीं विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू होगी ।
“प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद छात्रों ने चक्काजाम समाप्त किया”
जब छात्रों द्वारा एक महीने पहले ही आवेदन दे चुके थे उसी समय उक्त जायज मांगों को पूरा कर देते तो आज सड़क पर उतरना नहीं पड़ता बहरहाल,प्रशासन ने भरोसा दिला दिया है । अब देखना यह होगा कि यह आश्वासन कितनी जल्दी धरातल पर उतरता है।










