Edition

गुरु की अनूठी गुरुदक्षिणा शिक्षिका ने 8 लाख निजी खर्च से स्कूल में बनवाया मां सरस्वती का मंदिर,कलेक्टर ने किया लोकार्पण !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीरियाखेड़ी की शिक्षिका हंसा पाटीदार ने गोघटपुर हाई स्कूल में कराया निर्माण, बोलीं- शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, कलेक्टर ने दिया प्रशस्ति पत्र ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- सरकारी स्कूलों में अक्सर संसाधनों की कमी की बात होती है, लेकिन जीरापुर ब्लॉक के गोघटपुर हाई स्कूल में एक शिक्षिका ने जो किया, वह मिसाल बन गया । यहां पदस्थ नहीं, बल्कि *जीरिया खेड़ी प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका श्रीमती हंसा पाटीदार ने अपने निजी खर्च से करीब 8 लाख रुपये की लागत से विद्यालय परिसर में मां सरस्वती का भव्य मंदिर बनवा दिया ।*

पूरी तरह निजी राशि से बने इस मंदिर का लोकार्पण शुक्रवार को *राजगढ़ कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने रिबन काटकर किया ।* इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, गोघटपुर सरपंच योगेश गुप्ता, संकुल प्राचार्य गोविंद सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे ।

मंदिर बनने से विद्यालय परिसर का दृश्य ही बदल गया है विद्यार्थियों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला यह पहल केवल एक धार्मिक निर्माण नहीं,बल्कि *शिक्षा के साथ संस्कार और भारतीय संस्कृति को जोड़ने की एक अनूठी कोशिश* के रूप में देखी जा रही है ।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने इस अनुकरणीय कार्य के लिए शिक्षिका हंसा पाटीदार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा है । स्थानीय स्तर पर भी इस पहल की खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि सरकारी स्कूल में किसी व्यक्तिगत शिक्षक द्वारा अपने वेतन से इतनी बड़ी राशि लगाकर मंदिर निर्माण कराना अपने आप में दुर्लभ है।

अब सवाल यह है कि क्या ऐसी पहल दूसरे शिक्षकों और समाजसेवियों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है ? बहरहाल, गोघटपुर हाई स्कूल में बना यह मां सरस्वती मंदिर आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, आस्था और संस्कार के केंद्र के रूप में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail