बड़े कांटे पर खुद देखी तौल, स्टॉक पंजी का किया अवलोकन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ।
माचलपुर :- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने आज देवश्री उपभोक्ता भंडार का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने भंडार में संचालित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले बड़े कांटे पर सामग्री की तौल प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा तौल व्यवस्था के संबंध में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की ।
इसके बाद कलेक्टर ने भंडार की स्टॉक पंजी का निरीक्षण कर उपलब्ध सामग्री के स्टॉक एवं उसके संधारण की प्रक्रिया की जानकारी ली । उन्होंने निर्देश दिए कि स्टॉक पंजी पूरी तरह अद्यतन और व्यवस्थित रखी जाए ।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने भंडार परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री स्वाति वायकर, सहायक आपूर्ति अधिकारी सुश्री हुमा हुजूर एवं भंडार अध्यक्ष संजय शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।










