Edition

कलेक्टर डॉ. मिश्रा का माचलपुर तहसील में औचक निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत किया निरीक्षण, लोक सेवा केन्द्र संचालक की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी केन्द्र समाप्ति की फाइल प्रस्तुत करने के आदेश ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को माचलपुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने तहसील कार्यालय में संचालित राजस्व कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया । उन्होंने रीडर से रिकॉर्ड दुरुस्ती, बंटवारा एवं नामांतरण प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया ।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण नियमानुसार एवं समय-सीमा में किया जाए तथा अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो ।

“लोक सेवा केन्द्र पर कार्रवाई के निर्देश”

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने लोक सेवा प्रबंधक के प्रतिनिधि से भी चर्चा की । उन्होंने लोक सेवा केन्द्र माचलपुर की संचालक श्रीमती देवी सिंह गुर्जर के संबंध में सामने आई अनियमितताओं का स्पष्ट उल्लेख करते हुए नाराजगी जताई और लोक सेवा केन्द्र की समाप्ति संबंधी आदेश की फाइल नियमानुसार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । इस
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार माचलपुर सुनील वर्मा सहित तहसील कार्यालय का समस्त अमला उपस्थित रहा ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail