Edition

माचलपुर में सत्ता और संगठन के बीच दिखा तालमेल का अभाव,पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुए दो अलग अलग आयोजन !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जीरापुर की बैठक में शहीद कल्याणमल प्रतिमा से शुरुआत का हुआ था निर्णय; समन्वय की कमी के बावजूद दोनों पक्षों ने भव्यता से मनाया ‘सेवा संकल्प अभियान ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- शासन स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाने के निर्देशों के तहत नगर माचलपुर में अभूतपूर्व उत्साह तो देखने को मिला,लेकिन इस दौरान नगर सत्ता (नगर परिषद) और संगठन (भाजपा मंडल) के बीच आपसी तालमेल का अभाव भी साफ नजर आया और जन चर्चा का विषय रहा । समन्वय की कमी के चलते नगर में दो अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया हालांकि, दोनों ही आयोजनों में कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने अपनी ओर से कार्यक्रम को भव्य रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।

“जीरापुर जनपद पंचायत में बनी थी संयुक्त अभियान की रूप रेखा”

इस अभियान को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने हेतु 16 सितंबर को जीरापुर जनपद पंचायत के सभा हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी । इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी, क्षेत्रीय एसडीएम, भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी मौजूदगी मे बैठक हुई थी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि माचलपुर नगर में इस अभियान की शुरुआत बस स्टैंड चौराहे पर स्थित शहीद कल्याणमल शर्मा की प्रतिमा स्थल से की जाएगी ।

जीरापुर में लिए गए निर्णय के तारतम्य में नगर परिषद माचलपुर ने 17 सितंबर को शहीद कल्याणमल शर्मा की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया साथ ही अंबेडकर पार्क में भी दीपक लगाए नगर परिषद ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से नगर के सभी वार्डों में दीपक लगवाए । इसके साथ ही नगर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों, तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों के घरों पर भी प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना के साथ ‘आशीर्वाद के दीप’ प्रज्वलित किए गए। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) देवेंद्र वत्स, पार्षद गण और परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे ।

“भद्रकाली मंदिर चौराहे पर भाजपा मंडल का हुआ पृथक आयोजन”

दूसरी तरफ, भाजपा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम भद्रकाली मंदिर के चौक में अध्यक्ष अमिता मंडलोई के नेतृत्व में संपन्न हुआ । संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को बेहद भव्य रूप देते हुए भद्रकाली मंदिर चौक पर आकर्षक और सुंदर रंगोली बनाई गई तथा दीप जलाकर उत्सव मनाया गया साथ माता मंदिर में भी मोदी के आशीर्वाद के लिए दीप जलाए ।

“वक्ताओं ने मोदी जी के 25 वर्षों के बेदाग सफर पर प्रकाश डाला”
मंडल भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके 25 वर्षों के बेदाग राजनैतिक सफर पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के ऐतिहासिक निर्णयों जैसे अनुच्छेद 370 को हटाना, भव्य राम मंदिर का निर्माण, तथा डिजिटल इंडिया, UPI, जन धन और आयुष्मान भारत जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के अंतिम गरीब तक विकास पहुँचाने के संकल्प की सहराना की । वही देश की छबि विश्व में चमकाने की बात कही इस गरिमामयी आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता मंडलोई के उद्बोधन के साथ ही अर्जुन सिंह पॉवर, राकेश मारु, सांसद प्रतिनिधि मदन पटेल, रमेश चंद्र बंसल, विजय गुप्ता, संजय शर्मा , शोभन सिंह गुर्जर,अनिल मोदी, संजय गुर्जर और भगवान राठौर,पवन दागी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री शिव गुजराती ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail