Edition

मशीनी तकनीकी चूक या लापरवाही ? खुजनेर सरकारी अस्पताल और निजी लैब की प्लेटलेट्स रिपोर्ट में जमीन आसमान का अंतर, मरीज हैरान !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी लैब ने काउंट बताया 29 हजार,प्राइवेट में निकला 3.41 लाख पीड़िता जया जाटव ने निष्पक्ष जांच के लिए अधिकारियों को सौंपा शिकायती पत्र ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

 राजगढ़ / माचलपुर :- स्वास्थ्य सेवाओं में मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मरीज का इलाज तय होता है, लेकिन जब दो अलग-अलग लैब्स की रिपोर्ट में एक ही दिन इतना बड़ा अंतर आ जाए, तो असमंजस की स्थिति बनना स्वाभाविक है । ऐसा ही एक संवेदनशील मामला खुजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया है,जहां सरकारी अस्पताल और एक निजी पैथोलॉजी लैब की प्लेटलेट्स काउंट रिपोर्ट में भारी विसंगति देखने को मिली है । पीड़िता जया जाटव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच सामने आ सके ।

शिकायतकर्ता जया जाटव के अनुसार,16 सितंबर को उनके पति की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें खुजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था वहां की लैब में हुई खून की जांच में मरीज का प्लेटलेट्स काउंट महज 29,000 दर्शाया गया । जिसे चिकित्सा विज्ञान में काफी नाजुक स्थिति माना जाता है इस रिपोर्ट से चिंतित होकर परिजनों ने तसल्ली के लिए उसी दिन एक निजी लैब में भी टेस्ट करवाया,जहां प्लेटलेट्स काउंट 3,41,000 यानी पूरी तरह सामान्य आया महज कुछ घंटों के अंतराल में सामने आए इस भारी अंतर ने परिजनों को उलझन में डाल दिया है ।

❓ तीन बुनियादी सवाल, जिन पर प्रशासन को ध्यान देना होगा”
मशीनों का मेंटेनेंस ऑडिट: क्या खुजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय प्राइवेट लैब्स में लगी सीबीसी मशीनों की नियमित सर्विसिंग और गुणवत्ता की जांच प्रशासन द्वारा की जाती है ?                                    मरीज की सुरक्षा: यदि इस तरह की विरोधाभासी रिपोर्ट के आधार पर इलाज शुरू हो जाता,तो मरीज के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव की जिम्मेदारी किसकी होती?                                                                     पारदर्शिता की आवश्यकता: क्या स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों लैब्स के सैंपल्स और डेटा की निष्पक्ष स्क्रूटनी करवाएगा,ताकि आम जनता का भरोसा चिकित्सा प्रणाली पर बना रहे और भविष्य में पुनरावर्ती ना हो जो भी दोषी उस पर कार्यवाही हो ?

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail