Edition

माचलपुर में प्राथमिक शिक्षकों का शैक्षिक संवाद संपन्न, खेल खेल में बच्चों के आकलन पर जोर,राज्यपाल पुरस्कार विजेता सोनी का सम्मान !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जन शिक्षा केन्द्र माचलपुर में ‘सीखने के लिए आकलन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला,बुनियादी साक्षरता मजबूत करने की रणनीति पर मंथन हुआ ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जन शिक्षा केन्द्र माचलपुर में प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यशाला का मुख्य विषय ‘सीखने के लिए आकलन रहा,जिसका उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के मूल्यांकन को अधिक व्यावहारिक और तनावमुक्त बनाना है ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र शर्मा और जन शिक्षक मनोहर दांगी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सहज कर्ता व मास्टर ट्रेनर के रूप में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सुरेश चंद्र सोनी,कैलाश चंद्र राठौर और ज्ञानसिंह गुर्जर ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया संवाद में जन शिक्षा केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 1 और 2 को पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भी सहभागिताकी ।

“परीक्षा नहीं,गतिविधियों से होगा मूल्यांकन,शिक्षकों ने साझा किए अनुभव”

शैक्षिक संवाद के दौरान मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि कक्षा 1 व 2 के छोटे बच्चों का मूल्यांकन केवल पारंपरिक परीक्षा के माध्यम से न करके,उनके सीखने की सतत प्रक्रिया के दौरान ही किया जाना चाहिए । विषय विशेषज्ञों और जनशिक्षकों ने बताया कि खेल-खेल में और दैनिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर को आसानी से समझा जा सकता है। इसके साथ ही, आकलन से प्राप्त परिणामों के आधार पर शिक्षण पद्धतियों में जरूरी सुधार करने पर भी शिक्षकों को विशेष टिप्स दिए गए ।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी अपने-अपने विद्यालयों के व्यावहारिक अनुभव साझा किए और बच्चों के बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को मजबूत करने के लिए नए तौर तरीकों पर विचार विमर्श किया । बीआरसी गजेन्द्र शर्मा और जन शिक्षक ने सभी शिक्षकों से इस संवाद में सीखी गई बातों और शिक्षण तकनीकों को अपनी कक्षाओं में अनिवार्य रूप से लागू करने का आग्रह किया, ताकि बच्चों का बुनियादी आधार मजबूत हो सके ।

“राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सोनी का किया सम्मान”

इस शैक्षिक संवाद के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुरेश चंद्र सोनी का जन शिक्षा केन्द्र की ओर से विशेष सम्मान किया गया व उपस्थित सभी सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail