Edition

माचलपुर में भक्ति का सैलाब, चाठा कुंडी बालाजी मंदिर पर भजनों की धुन पर थिरके श्रद्धालु, 12 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाजार चौक गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुआ आयोजन का शंखनाद, 12 सितम्बर तक बहेगी भक्ति की रस धारा ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

 राजगढ़ / माचलपुर :- माचलपुर नगर के सुप्रसिद्ध और आस्था के प्रमुख केंद्र चाठा कुंडी बालाजी मंदिर पर इन दिनों भक्ति का ऐसा अनूठा रंग चढ़ा है कि हर कोई इसमें सराबोर नजर आ रहा है गत 5 सितंबर शनिवार से शुरू हुआ संगीतमय सप्ताजी (धार्मिक अनुष्ठान) का यह भव्य आयोजन । जो आगामी 12 सितंबर शनिवार तक अनवरत जारी रहेगा इस धार्मिक उत्सव को लेकर न केवल माचलपुर नगर, बल्कि आसपास के संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल है ।

इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ नगर के मुख्य बाजार चौक में स्थित गणेश मंदिर पर पूरे विधि-विधान,मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया गया था । प्रथम पूज्य देव भगवान श्री गणेश की आराधना के बाद शुरू हुआ यह आयोजन अब अपने चरम पर पहुंच चुका है, जिससे पूरा क्षेत्र अध्यात्म के रंग में रंग गया ।

“भजनों की रसगंगा,धुन पर थिरक रहे श्रद्धालु’

आयोजन में नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आ रही प्रख्यात भजन मंडलियां दिन-रात एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दे रही हैं । बालाजी महाराज के दरबार में गूंजते इन मधुर और कर्णप्रिय भजनों का जादू श्रद्धालुओं के सिर चढ़कर बोल रहा है । भक्ति का आलम यह है कि पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भजनों की धुन पर भावविभोर होकर जमकर थिरकते देखा जा सकता है साथ मंदिर परिसर का माहौल में हर भक्त भावविभोर हो जाता है ।

“हवन-शांति के साथ होगी पूर्णाहुति,विशाल शोभायात्रा का मुख्य आकर्षक होगा चलित झांकियां”

आगामी 12 सितंबर शनिवार को इस महा-आयोजन का समापन पूर्ण विधि-विधान से हवन-शांति और महाआहुति के साथ होगा । इसके पश्चात भगवान बालाजी महाराज की एक विशाल शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी,जहां जगह जगह पर पलक-पावड़े बिछाकर भगवान का स्वागत किया जाएगा ।आकर्षक का मुख्य केंद्र होगी चलित जो धार्मिक प्रसंगों पर आधारित इन झांकियों और भजनों की प्रस्तुतियों के साथ पूरी धर्म नगरी भगवामय नजर आएगी शोभायात्रा के बाद मंदिर में आरती होगी । मंदिर समिति और स्थानीय युवाओं द्वारा इस विशाल आयोजन और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail