देवनारायण मंदिर में हुई समाज की बैठक, 13 सितम्बर को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी सम्राट मिहिर भोज जयंती ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर :– समीपवर्ती नगर के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में गुर्जर समाज की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई । बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं की उपस्थिति में गुर्जर समाज नवयुवक समिति की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से इन्दरसिंह गुर्जर (डुंगरी) को समिति का नया नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
उल्लेखनीय है कि गुर्जर समाज हर वर्ष वीर शिरोमणि गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती के पावन अवसर पर नई युवा टीम और समिति का गठन करने की गौरवशाली परंपरा रही है । इन्दरसिंह गुर्जर के अध्यक्ष बनते ही उपस्थित समाजजनों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 सितम्बर को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती को पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता और हर्षोल्लास के साथ ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा । इस गरिमामयी बैठक के दौरान देवनारायण मंदिर के पुजारी नारायण सिंह गुर्जर, ज्ञान सिंह अध्यापक (भगोरी), पूर्व अध्यक्ष बालु सिंह गुर्जर, देव सिंह गुर्जर पटेल (बामनिया खेड़ी), सुरेन्द्र सिंह गुर्जर (माचलपुर), घनश्याम गुर्जर, हेमराज कचनारीया, अर्जुन सिंह भारूगड, शिव सिंह गुर्जर, कालुसिंह गुर्जर, देवराज, एवं गोरधन सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के गुर्जर समाज के गणमान्य नागरिक एवं युवा साथी उपस्थित थे ।










