Edition

माचलपुर के स्कूलों में बिखरे कन्हाई के रंग,कहीं गोविंदाओं ने मचाया मटकी फोड़ का धमाल, तो कहीं सजी कान्हा की मनमोहक झांकियां- !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-शिक्षकों ने मिलकर फोड़ी मटकी,प्राचार्य दिनेश गौतम ने किया विजेताओं का सम्मान ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

सरस्वती शिशु मंदिर में नन्हे बाल-गोपालों ने जीतीं प्रस्तुतियां, “नंद के घर आनंद भयो” के जयकारों से गुंजायमान हुए परिसर 

माचलपुर :- नगर के शिक्षण संस्थानों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पारंपरिक श्रद्धा,अपार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस पावन अवसर पर नगर के दो प्रमुख विद्यालयों में उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला कहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर जीवंत झांकियां सजाईं,तो कहीं मटकी फोड़ प्रतियोगिता के रोमांच ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को झूमने पर मजबूर कर दिया दोनों ही परिसरों में दिनभर आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा ।

“शासकीय विद्यालय में दिखा “गोविंदाओ”का रोमांच शिक्षक भी हुए शामिल”

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माचलपुर के प्रांगण में जन्माष्टमी उत्सव के तहत भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता को लेकर छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह देखा गया । जैसे ही ऊर्जावान छात्रों की टोली ने पारंपरिक गीतों के बीच मटकी फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाना शुरू किया,पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा । इस रोमांचक मुकाबले में न केवल विद्यार्थियों ने बल्कि विद्यालय के शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सभी का उत्साह बढ़ाया प्रतियोगिता के सफल और सुरक्षित समापन पर संस्था के प्राचार्य दिनेश गौतम ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी । उन्होंने मेधावी एवं विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक और विशेष पुरस्कार प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया । इस अवसर पर शाला परिवार के शिक्षक गोविंद पाटीदार दीपक सिंह भेरूलाल रघुवंशी राधेश्याम मालवी महेश कारपेंटर जगदीश मालवी कन्हैयालाल डांगी रामबाबू विश्वकर्मा रामेश्वर शर्मा अजय दुबे गिरिराज दांगी रवि सिंह गुर्जर दीपक गुप्ता श्याम बाबू योगेंद्र सिंह मंडलोई कैलाश विश्वकर्मा विश्वकर्मा बाबूलाल पाटीदार शैलेश जुलानिया ललित पाटीदार राजेंद्र कुंभकार मयंक सेन महेश दांगी भावना शर्मा परवीन बी सहायक कर्मचारी गोपाल कृष्ण शर्मा लखन कोटवार उपस्थित रहे ।

“शिशु मंदिर में उतरीं कान्हा की बाल-लीलाएं,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया”

दूसरी ओर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माचलपुर में भी जन्माष्टमी पर्व का आयोजन गरिमामय और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहन राधा, कृष्ण और सुदामा की मनमोहक वेशभूषा में सजे नजर आए । बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं पर आधारित भजनों,नृत्यों और सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

परिसर में आकर्षक ढंग से सजी श्रीकृष्ण झांकी और पालना सभी के आकर्षण का केंद्र रहे । ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के भक्तिमय जयघोष से पूरा वातावरण अध्यात्म के रंग में डूब गया कार्यक्रम के समापन पर महाआरती की गई और सभी को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में श्री गुप्तनाथ बाल शिक्षण समिति के अध्यक्ष रामगोपाल खंडेलवाल,सचिव मनीष कुमार अग्रवाल, सहसचिव दीपक कुमार दुबे, कन्हैयालाल वर्मा, प्राचार्य लक्ष्मीनारायण पंवार, प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह उमठ सहित समस्त आचार्य परिवार, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail