Edition

नातरा झगड़ा कुप्रथा के खिलाफ राजगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹30 लाख की अवैध मांग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फसल नष्ट कर दी थी जान से मारने की धमकी,थाना प्रभारी मंजू मखेनिया के नेतृत्व में विशेष टीम ने आरोपियों को भेजा जेल ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

राजगढ़ / माचलपुर:– जिला राजगढ़ में नातरा झगड़ा कुप्रथा से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ अरविंदसिंह राठौर के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नातरा झगड़ा के नाम पर ₹30 लाख की अवैध धनराशि मांगने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी मुकेश तंवर 28 निवासी ग्राम रामगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन ज्योति की शादी ग्राम निपानिया में बनेसिंह तंवर के लड़के नैनकराम से हुई थी । पारिवारिक विवाद के चलते नैनकराम और उसके परिजनों ने झगड़े के रूप में ₹30 लाख की मांग की थी। आरोपी पूर्व में भी ₹20 हजार ले चुके थे ।

“रुपये न देने पर काट दी थी 5 लाख की फसल”

मांगी गई रकम पूरी न होने पर आरोपियों ने 23 अगस्त की रात को फरियादी और अन्य ग्रामीणों के खेतों में खड़ी सोयाबीन तथा मक्का की फसल काटकर नष्ट कर दी । इससे किसानों को करीब ₹5 लाख का नुकसान हुआ साथ ही आरोपियों ने रुपये न देने पर जान से मारने और अधिक नुकसान करने की धमकी भी दी थी पुलिस ने इस पर बी एन एस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था

“पुलिस टीम ने अलग-अलग तारीखों में दी दबिश”

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई ।
टीम ने कार्रवाई करते हुए :31 अगस्त को मुख्य आरोपी लखन पिता बानेसिंह तंवर उम्र 27 वर्ष को दबोचा ।
03 सितंबर को शेष तीन आरोपियों—बनेसिंह पिता घीसालाल तंवर उम्र 58 वर्ष, नानकराम पिता बानेसिंह तंवर उम्र 21 वर्ष और अजबसिंह पिता बानेसिंह तंवर उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया ।
इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया, सउनि दुर्गाप्रसाद शर्मा, प्रआर 398 नरेंद्र शर्मा और प्रआर 776 देवेंद्र यादव की मुख्य भूमिका रही ।

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail