Edition

कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहिं होइ तात तुम्ह पाहीं॥” के महामंत्र के साथ आस्था का अटूट संगम: माचलपुर से कामखेड़ा सरकार के लिए पहली बार आयोजित होगी भव्य पैदल यात्रा“

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम॥” के ध्येय के साथ चाठा कुंडी से शुरू होकर अरण्या बालाजी पर रहेगा पड़ाव; निशुल्क यात्रा के लिए पंजीयन जारी ।

घनश्याम शर्मा माचलपुर

माचलपुर :- महाबली हनुमान जी के चरणों में अटूट श्रद्धा रखने वाले भक्तों के लिए एक पावन अवसर आ गया है । “कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहिं होइ तात तुम्ह पाहीं॥” के इसी पावन जयघोष के साथ माचलपुर से कामखेड़ा सरकार के दरबार के लिए पहली बार आयोजित होने जा रही भव्य पैदल यात्रा का शुभारंभ बुधवार, 9 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे चाठा कुंडी बालाजी मंदिर से होगा । आस्था,भक्ति और विश्वास के संगम का प्रतीक बनने जा रही यह पावन यात्रा पूरी तरह निशुल्क है,जो नगर के चाठा कुंडी बालाजी मंदिर से आरंभ होकर अरण्या बालाजी मंदिर पर मध्य पड़ाव लेते हुए कामखेड़ा बालाजी दरबार में संपन्न होगी ।
“राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम॥”
के ध्येय को चरितार्थ करते हुए इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है । अब तक 42 भक्तों के नाम प्राप्त हो चुके हैं,जबकि अन्य इच्छुक श्रद्धालुओं के जुड़ने का सिलसिला अभी भी जारी है । आयोजन समिति द्वारा यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मार्ग में भक्तों के लिए उत्तम जलपान, भोजन,समुचित सुरक्षा, मार्गदर्शन और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है ।

“मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी॥”
हे हनुमान जी महाराज के दीवानों ! उठाओ प्रभु का ध्वज और बढ़ चलो बाबा के दरबार की ओर । अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और जीवन के कल्याण के लिए इस अलौकिक पैदल यात्रा का हिस्सा बनें । इस यात्रा में सम्मिलित होने या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्रद्धालु अविलंब शिवम पंडित 7566614012, काना बेछोटे 7415942025,महेश प्रजापति 7415704465 और दुर्गेश प्रजापति 9713106596 से संपर्क स्थापित कर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं ।
बोलो सियापति रामचंद्र की जय ! पवनसुत हनुमान की जय ! कामखेड़ा सरकार की जय !

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail