
विद्यार्थियों को दी गई सतर्क रहने की सीख,अनजान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी साझा नकरने की अपील ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
माचलपुर :– महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल भंडावत में सरस्वती पूजा-अर्चना के बाद बौद्धिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस विशेष सत्र में छात्र छात्राओं को मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे साइबर फ्रॉड (ठगी) और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों के प्रति जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कक्षा 5 वीं से लेकर 10 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की सत्र के दौरान बच्चों को विस्तार से समझाया गया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में बिल्कुल न आएं । इसके साथ ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो या पासवर्ड किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। वक्ताओं ने बच्चों से अपील की कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो उसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या किसी जिम्मेदार व्यक्ति को दें ।
इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नितेश जी बैरागी एवं ज्ञान सिंह जी राजपूत उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा । अतिथियों व वक्ताओं ने बच्चों को सुरक्षित रहने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हमेशा सतर्क एवं सजग रहने का संदेश दिया ।
विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ समय की चुनौतियों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बेहद अनिवार्य हो गया है, ताकि वे किसी भी तरह की ठगी या गलत गतिविधि का शिकार होने से बच सकें ।










