Edition

माचलपुर में बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, तलाश में जुटी पुलिस !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमींदार मोहल्ले में मंदिर के सामने से हुई चोरी,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजग हुआ पुलिस प्रशासन ।

 घनश्याम शर्मा माचलपुर 

माचलपुर :- नगर सहित ग्रामीण अंचलों में सक्रिय चोर गिरोह पर नकेल कसने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है, इसी बीच शुक्रवार शाम करीब सात से आठ बजे के दरमियान नगर के जमींदार मोहल्ले से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात सामने आई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में स्थित प्रसिद्ध श्रीनाथ जी मंदिर में बबलू गुप्ता का बालक दर्शन करने आया था उसने अपनी मोटर साइकिल मंदिर के बाहर खड़ी की थी,जिसे अज्ञात चोर ने मौके का फायदा उठाकर पार कर दिया । जब बालक दर्शन कर बाहर लौटा तो वाहन गायब देखकर उसने बाहर चर्चा की जिस पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और मोहल्ले में स्थित स्वर्णकार की दुकान के कैमरे देखने लगे । तब तक घटना सूचना पुलिस को दी इस पुलिस जमींदार मोहल्ले पहुंचकर मुआयना किया चोरों का सुराग लगाने के लिए मोहल्ले में ही स्थित गगन सोनी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले । फुटेज में चोर की हरकत कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस हुलिए और संदिग्धों की पहचान करने में जुट गई है, उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी नगर के अरुण पाटीदार के यहां से भैंस चोरी और कुम्हार मोहल्ले में राजेश कोठारी के यहां चोरी का असफल प्रयास हुआ था । वहीं समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में भी ग्रामीणों की सजगता के बीच पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की थी, जिसके चलते चोर पिकअप वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए थे,इन घटना के बाद चोर की सरगर्मी से तलाश कर रही है और शीघ्र चोर को दबोच ने की बात कर रही है ।

वर्जन:################
“पुलिस नगर में हुई चोरी की सभी घटनाओं के प्रति काफी गंभीर है । उक्त बाइक चोर की सरगर्मी से तलाश जारी है शीघ्र ही चोर को दबोच बाइक बरामद कर ली जावेगी, नगर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मैं स्वयं रात्रि में नगर का भ्रमण करता हु ।”
— आदित्य सोनी थाना प्रभारी माचलपुर

Khushi Samvad
Author: Khushi Samvad

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail