एसडीओपी अरविंद सिंह की अगुवाई में चलाया गया विशेष अभियान,वन्यजीव को मिला जीवनदान ।
घनश्याम शर्मा माचलपुर
राजगढ़ / माचलपुर :- थाना सारंगपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक खेत में बने गहरे कुएं में अचानक एक हिरण गिर गया । कुएं में वन्यजीव के गिरने की सूचना मिलते ही सारंगपुर पुलिस ने त्वरित संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए तत्काल एक विशेष रेस्क्यू अभियान शुरू किया ।
रेस्क्यू अभियान की कमान स्वयं SDOP सारंगपुर अरविंद सिंह ने संभाली । पुलिस स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों के साझा एवं अथक प्रयासों से भारी मशक्कत के बाद हिरण को बिना किसी चोट के सुरक्षित रूप से कुएं से बाहर निकाल लिया गया । कुएं से बाहर निकालने के बाद वन्यजीव का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे सकुशल और स्वच्छंद विचरण के लिए पास के ही घने जंगल में सुरक्षित मुक्त कर दिया गया ।
पुलिस के इस करुणामय और मानवीय प्रयास की क्षेत्र में चौतरफा सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के इस कदम से समाज में एक बेहद सकारात्मक संदेश गया है। राजगढ़ पुलिस ने इस रेस्क्यू के माध्यम से साबित किया है कि वे केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि मानवता और जीव-जंतुओं की सुरक्षा के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं ।










